जमशेदपुर : क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत की ओर से शुक्रवार को 25 पौधे लगाये गए, जिनमें नीम, आम, अमरूद, अशोक, पीपल आदि के पौधे शामिल रहे. पौधा रोपण कार्यक्रम बारीडीह स्थित विजया गार्डन (5 नंबर गार्डन) में आयोजित किया गया. राष्ट्रीय सह प्रदेश अध्यक्ष चंदा सिंह के निर्देशानुसार बारीडीह मंडल अध्यक्ष बीना सिंह की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी श्वेता सिंह, जिला अध्यक्ष अर्चना सिंह, टेल्को मंडल अध्यक्ष पूनम सिंह, सिकी सिंह, मोनी सिंह बिरसानगर मंडल अध्यक्ष पूनम सिंह, सरोजिनी सिंह, इंदु सिंह, अंजली सिंह, बबिता सिंह, निशा सिंह, सुषमा सिंह, ऋतु सिंह, अर्चना सिंह, लक्ष्मी सिन्हा, डॉली सिंह एवं संजय सिंह उपस्थित रहे. सभी उपस्थित सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लिया.






