जादूगोड़ा : जादूगोड़ा के धोबनी गांव में आधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई है. इधर सूचना पाकर डोमजूडी पंचायत मुखिया अनीता मुर्मू ने धोबनी गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार चरण बास्के व सुंदर सोरेन से मुलाकात की. इस बाबत मुखिया अनीता मुर्मू ने पोटका बीडीओ अरुण मुंडा से तत्काल पीड़ित परिवार के बीच आर्थिक मदद की गुहार लगाई है ताकि पीड़ित परिवार को राहत मिल सके. आधी तूफान में तबाह हुए चरण बास्के ने कहा कि संध्या चार बजे अचानक उठी आंधी में करीबन एक लाख रुपया का एस्बेस्टस टूट कर बिखर गया. (नीचे भी पढ़ें)

उसके पास रहने को घर तक नहीं है. इस भीषण गर्मी में खुले आसमान में रहने को विवश है. घटना के 24 घंटे गुज़र गए लेकिन आधी-पानी में तबाह हुए दो घरों की मरम्मती को लेकर कोई जनप्रतिनिधि आगे नहीं आए है. बहरहाल देखना यह है कि आंधी तूफान में तबाह चरण बास्के को कब मदद मिलती है या उस अपने भाग्य पर छोड़ देरी है यह देखने वाली बात होगी.







