• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, June 8, 2026
37 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur dc meeting : जमशेदपुर के उपायुक्त ने की जिला विकास, योजना एवं ग्रामीण विकास शाखा अंतर्गत संचालित योजनाओं, डीएमएफटी, नीति आयोग, सांसद- विधायक मद की योजनाओं की समीक्षा बैठक, समय पर पूरी हों विकास योजनाएं, उपायुक्त ने अभियंता और कार्य एजेंसियों को किया निर्देशित

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जमशेदपुर के समाहरणालय सभागार में उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में जिला विकास, जिला योजना एवं जिला ग्रामीण विकास शाखा अंतर्गत विभिन्न मदों से संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा लंबित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किया जाए. समीक्षा के दौरान पुल-पुलिया, पीसीसी सड़क, पहुंच पथ, पेयजल एवं जलापूर्ति योजना, विद्यालयों में अतिरिक्त कक्ष एवं शौचालय निर्माण, कल्वर्ट निर्माण सहित अन्य आधारभूत संरचना से जुड़ी योजनाओं की प्रगति का बिंदूवार आकलन किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

उपायुक्त ने कहा कि निर्धारित अवधि के बाद भी लंबित योजनाओं को लेकर संबंधित अभियंता विशेष मॉनिटरिंग करें तथा किसी प्रकार की बाधा होने पर तत्काल तकनीकी प्रतिवेदन उपलब्ध कराएं. उन्होंने संवेदकों की लापरवाही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. बैठक में नीति आयोग फंड से संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण कार्यों के अधतन स्थिति की जानकरी ली गयी. साथ ही साल पत्ता प्लेट एवं कप निर्माण इकाई, जनजातीय क्षेत्रों में मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों का सुदृढ़ीकरण, लाइब्रेरी सह रिसोर्स सेंटर तथा सरकारी विद्यालयों में रसोईघर निर्माण जैसी योजनाओं पर भी विमर्श हुआ. (नीचे भी पढ़ें)

ADVERTISEMENT

डीएमएफटी मद से स्वीकृत आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण योजनाओं की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने अपूर्ण कार्यों को शीघ्र पूरा करने तथा भूमि संबंधी मामलों का अंचल कार्यालयों के साथ समन्वय स्थापित कर समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. सांसद एवं विधायक निधि से संचालित योजनाओं की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने लंबित निविदा प्रक्रियाओं को शीघ्र पूर्ण कर योजनाओं का कार्य प्रारंभ कराने तथा पूर्ण हो चुकी योजनाओं का उपयोगिता प्रमाण पत्र समय पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं का लाभ समय पर आम जनता तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. बैठक में उप विकास आयुक्त श्री नागेंद्र पासवान, योजना पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी विकास शाखा, एनआरईपी, विशेष प्रमंडल, भवन निर्माण विभाग, जिला परिषद, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Andhra Pradesh big incident- आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, खौलता लिक्विड स्टील गिरने से 8 मजदूरों की मौत, कई झुलसे
खबर

Andhra Pradesh big incident- आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, खौलता लिक्विड स्टील गिरने से 8 मजदूरों की मौत, कई झुलसे

June 8, 2026
खबर

Jamshedpur rail yard accident case : टाटानगर रेल यार्ड हादसा मामले में दो दौर की वार्ता के बाद भी नहीं निकला कोई नतीजा, 50 लाख रुपये मुआवजा व नौकरी की मांग पर अड़े परिजन, उग्र आंदोलन की चेतावनी

June 8, 2026
jamshedpur rural- घाटशिला विधायक ने क्रिकेट खिलाड़ियों को दिया प्रैक्टिस नेट, बेहतर तरीके से तैयारी कर सकेंगे खिलाड़ी
खबर

jamshedpur rural- घाटशिला विधायक ने क्रिकेट खिलाड़ियों को दिया प्रैक्टिस नेट, बेहतर तरीके से तैयारी कर सकेंगे खिलाड़ी

June 8, 2026
Next Post
west-singhbhum ckp gram sabha decision- संजय बोयपाई हत्याकांड के मुख्य आरोपी बीजू चौधरी के परिवार का सामाजिक बहिष्कार, ग्रामसभा का बड़ा फैसला

west-singhbhum ckp gram sabha decision- संजय बोयपाई हत्याकांड के मुख्य आरोपी बीजू चौधरी के परिवार का सामाजिक बहिष्कार, ग्रामसभा का बड़ा फैसला

Jharkhand rajyasabha bjp : झारखंड में राज्यसभा चुनाव में भाजपा ने अपने पार्टी के नेता गौरव वल्लभ को किया दरकिनार, रिलायंस ग्रुप से जुड़े रहे परिमल नाथवानी को दिया समर्थन, कराया नामांकन, यह है परिमल नाथवानी को जीताने का फार्मूला

Jharkhand rajyasabha election INDIA : राज्यसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन ने दिखायी एकजुटता, झामुमो के बैजनाथ राम और कांग्रेस के प्रणव झा ने किया नामांकन, साथ रहे मुख्यमंत्री समेत कांग्रेस, राजद, माले के विधायक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन की वार्ता के दौरान उभरा गतिरोध, टाटा वर्कर्स यूनियन ने बुलायी कमेटी मीटिंग

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मीटिंग में वेज रिवीजन के मुद्दे पर हंगामा, कमेटी मेंबरों ने अध्यक्ष को घेरा, अध्यक्ष ने कहा – बेहतर वेज रिवीजन होगा, देर है, पर दुरुस्त समझौता करने की कोशिश होगी, देखिये किसने क्या सवाल उठाया

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Monsoon arrives: इंतजार खत्म ! केरल पहुंचा मॉनसून, झारखंड में एक सप्ताह की देरी से आ सकता है मॉनसून, जानें कब कहां होगी बारिश

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Andhra Pradesh big incident- आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, खौलता लिक्विड स्टील गिरने से 8 मजदूरों की मौत, कई झुलसे

Jamshedpur rail yard accident case : टाटानगर रेल यार्ड हादसा मामले में दो दौर की वार्ता के बाद भी नहीं निकला कोई नतीजा, 50 लाख रुपये मुआवजा व नौकरी की मांग पर अड़े परिजन, उग्र आंदोलन की चेतावनी

jamshedpur rural- घाटशिला विधायक ने क्रिकेट खिलाड़ियों को दिया प्रैक्टिस नेट, बेहतर तरीके से तैयारी कर सकेंगे खिलाड़ी

Jamshedpur rural mango sell : आम की खुशबू से महक रहा दारिसाई कृषि अनुसंधान केंद्र, खरीदारी के लिए दूर-दूर से पहुंच रहे हैं आम के शौकीन

jamshedpur police action- जमशेदपुर पुलिस को मिली कामयाबी, उलीडीह से 38 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Andhra Pradesh big incident- आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, खौलता लिक्विड स्टील गिरने से 8 मजदूरों की मौत, कई झुलसे

Jamshedpur rail yard accident case : टाटानगर रेल यार्ड हादसा मामले में दो दौर की वार्ता के बाद भी नहीं निकला कोई नतीजा, 50 लाख रुपये मुआवजा व नौकरी की मांग पर अड़े परिजन, उग्र आंदोलन की चेतावनी

jamshedpur rural- घाटशिला विधायक ने क्रिकेट खिलाड़ियों को दिया प्रैक्टिस नेट, बेहतर तरीके से तैयारी कर सकेंगे खिलाड़ी

Jamshedpur rural mango sell : आम की खुशबू से महक रहा दारिसाई कृषि अनुसंधान केंद्र, खरीदारी के लिए दूर-दूर से पहुंच रहे हैं आम के शौकीन

jamshedpur police action- जमशेदपुर पुलिस को मिली कामयाबी, उलीडीह से 38 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

saraikela police awareness-चांडिल पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, बाल विवाह व साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News