जमशेदपुर: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत रामदेव बगान में 14 जून की रात हुई गोलीबारी मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस घटना में दीपक झा निवासी टाटा लाइन, सिदगोड़ा घायल हो गया था.घटना के संबंध में गोलमुरी थाना में कांड संख्या 71/2026 के तहत धारा 109(1),352 बीएनएस एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था. मामले के उद्भेदन के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम के निर्देश पर नगर पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया.(नीचे भी पढ़े)
तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने मामले में संलिप्त मुख्य आरोपी शुभम कुमार को 20 जून को गिरफ्तार किया. शुभम कुमार गोलमुरी के देवन बगान, टाटा लाइन का निवासी है तथा उसका स्थायी पता सिवान, बिहार के माहपुर गांव में है.पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक लोडेड पिस्टल, एक जिंदा गोली तथा एक खोखा बरामद किया है. गिरफ्तार आरोपी को 21 जून को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.








