चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या टू में नामों पाड़ा स्कूल के सामने स्थित नाली कई दिनों से खराब स्थिति में है. नाली की नियमित साफ-सफाई नहीं होने के कारण आसपास झाड़ियां उग गयी हैं और गंदगी का अंबार लगा हुआ है. वर्षा ऋतु नजदीक होने के कारण स्थिति और गंभीर हो सकती है. स्थानीय लोगों के अनुसार क्षेत्र में सांप भी देखे जा रहे हैं, जिससे बच्चों और आसपास के परिवारों में भय का माहौल बना हुआ है. (नीचे भी पढ़ें)
स्कूल के सामने होने के कारण रोजाना आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं को परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है. गंदगी और जमा पानी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है, जिससे मलेरिया सहित अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ गया है. नगर पंचायत चुनाव के बाद भी ऐसी समस्याएं बनी रहने से स्थानीय नागरिकों में नाराजगी है. लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जल्द नाली की सफाई और उचित व्यवस्था कराने की मांग की है.







