जमशेदपुर : टाटानगर से कटिहार जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन में आरपीएफ ने छापामारी कर 6 बोतल शराब के साथ एक कोच अटेंडेंट को गिरफ्तार किया है. उक्त कोच अटेंडेंट जमशेदपुर के कीताडीह का रहने वाला है. बताया जाता है कि आरपीएफ ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी की और कोच नंबर एम 1 से बड़े पैमाने पर शराब को जब्त किया. बताया जाता है कि बिहार की शराब बंदी का लाभ उठाते हुए बिहार जाने वाली ट्रेनों में वह अटेंडर अक्सर शराब की सप्लाई करता था. ऊंची कीमतों में जमशेदपुर से शराब खरीदकर टाटानगर स्टेशन से ड्यूटी पकड़ता था और फिर लोगों को ऊंची कीमतों में बेचता था. 6 बोतल के साथ वह पकड़ा गया. अब उसको जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है.








