जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर हाउसिंग कॉलोनी निवासी 48 वर्षीय राजेश कुमार संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं. राजेश कुमार टाटा मोटर्स में कार्यरत हैं. परिजनों के अनुसार वह मंगलवार सुबह करीब 4:30 बजे घर से निकले थे, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है. बताया गया कि वह अपने साथ कपड़े, बैग, झोला तथा पत्नी के कुछ गहने भी ले गए हैं. परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी है कि राजेश कुमार पिछले कुछ समय से नेटवर्क मार्केटिंग और फॉरेक्स ट्रेडिंग में निवेश कर रहे थे. (नीचे भी पढ़ें)

इन गतिविधियों में भारी आर्थिक नुकसान होने के कारण वह काफी तनाव में रह रहे थे. उनके अचानक घर छोड़कर चले जाने से परिवार के सदस्य चिंतित हैं और उनकी तलाश में जुटे हुए हैं. सूचना मिलने के बाद गोविंदपुर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा उनकी खोजबीन के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है.







