जमशेदपुर : जमशेदपुर के आजादनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत चेपापुल-पारडीह रोड स्थित इलाइट सहाना प्रोजेक्ट की निर्माणाधीन बिल्डिंग से बिजली तार चोरी मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस मामले में आरोपी सहित खरीददार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. गिरफ्तार अभियुक्तों में कपाली डेमडुबी अंसारी नगर का रहने वाला मो शाहरुख उर्फ उमर शाहरुख (19) और कपाली ताज नगर का रहने वाला फैज अहमद उर्फ भोलू (34) को गिरफ्तार किया गया. मामले का खुलासा करते हुए मंगलवार को आजादनगर थाना प्रभारी ने बताया कि 16 जून को आजादनगर के निर्माणाधीन बिल्डिंग से बिजली की तार चोरी होने की सूचना मिली थी. (नीचे भी पढ़ें)
18 जून को एसएसपी के मार्गदर्शन में पुलिस उपाधीक्षक पटमदा के नेतृत्व में एसआइटी का गठन हुआ और त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार किया गया. इसमें फैज अहमद खरीददार है. आरोपी मो शाहरुख ने बताया कि वह चोरी किये गये तार तो अपने भाई उमर फारुख के साथ मिलकर कवर छिलकर तांबा निकाल लेता है और उसे फैज को बेच देता है. (नीचे भी पढ़ें)

वहीं फैज के स्क्रैप टाल से 65 किलो कॉपर तार बरामद किया गया है. फिलहाल दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और मो शाहरुख के भाई उमर फारुख को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.








