देवघर : देवघर जिला प्रशासन ने उन सभी नागरिकों के लिए राहत भरी पहल की है, जिनके पास अब तक ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है. जिले के सभी प्रखंडों में इसके लिए तिथिवार विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे. इच्छुक लोग कैंप में पहुंचकर अपना लाइसेंस बनवा सकते हैं. यह सुनहरा अवसर है उन सभी के लिए जो कानूनी ड्राइविंग दस्तावेज की कमी के कारण परेशान थे. प्रशासन ने सरल प्रक्रिया अपनाई है. बस जरूरी दस्तावेज लेकर नजदीकी कैंप स्थल पर पहुंचें और अपना लाइसेंस बनवाकर सुरक्षित यात्रा के हकदार बनें. यह मौका न चूकें, क्योंकि कानूनी वैधता अब आपकी मुट्ठी में है. जिला प्रशासन के इस कदम की स्थानीय ग्रामीण जम कर तारीफ कर रहें हैं. उन्हें अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे.







