• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Tuesday, October 6, 2026
32 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jharkhand police pass out parade : झारखंड पुलिस के पारण परेड में राज्य के 04 पुलिस उपाधीक्षक एवं 336 आरक्षी हुए शामिल, मुख्यमंत्री ने पारण परेड का किया निरीक्षण

jharkhand police pass out parade : झारखंड पुलिस के पारण परेड में राज्य के 04 पुलिस उपाधीक्षक एवं 336 आरक्षी हुए शामिल, मुख्यमंत्री ने पारण परेड का किया निरीक्षण
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

रांची : आप लोग बहुत लम्बे समय से आज के इस दिन का इंतजार कर रहे थे. आप सभी ने लगभग 30 हफ्तों तक बहुत ही कड़ा और लंबा प्रशिक्षण लिया है. मुझे जानकारी दी गई है कि यहां बड़े पैमाने पर अनुकंपा के आधार पर नियुक्त हुए राज्य के जवान और जेपीएससी के माध्यम से डीएसपी के पद पर नियुक्त हुए अधिकारी शामिल हैं. इसमें सबसे अधिक खुशी देने वाली बात यह है कि इस बैच में लगभग 25% महिलाओं की भागीदारी है. इस महिला पुलिस बल को मेरी ओर से बहुत-बहुत शुभकामनाएं. हम चाहते हैं कि राज्य के हर क्षेत्र में पुरुषों और महिलाओं की भागीदारी समान और बराबर हो, जो यहां दिख भी रहा है. राज्य के पुलिस विभाग और हमारे पुलिस जवानों की भूमिका तथा जिम्मेदारियों को लेकर मुझे बहुत अधिक व्याख्या करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि आप सभी इसके महत्व को अच्छी तरह समझते हैं. उक्त बातें मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रांची के डोरंडा स्थित जैप 1 ग्राउंड में आयोजित “बुनियादी प्रशिक्षुओं का पारण परेड समारोह-2026” को संबोधित करते हुए कही. इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने जैप 1 ग्राउंड परिसर स्थित शहीद स्मारक पर माल्यार्पण एवं पारण परेड-2026 का निरीक्षण किया. (नीचे भी पढ़े)

मौके पर मुख्यमंत्री ने सीटीसी, स्वासपुर, मुसाबनी में प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक एवं विभिन्न जिला व इकाई से नव नियुक्त आरक्षियों का बुनियादी प्रक्षिणोपरांत आयोजित अंतिम परीक्षा का प्रकाशित परीक्षाफल के विभिन्न विषयों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं के बीच पुरस्कार वितरण किया. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि अभी थोड़ी देर पहले आप सभी ने झमाझम बारिश के बीच शपथ ली है. निश्चित रूप से हमारी इस लोकतांत्रिक व्यवस्था में शपथ ग्रहण करना सिर्फ एक प्रक्रिया या माध्यम नहीं है, इसी प्रतिज्ञा और शपथ के बदौलत हम लोगों ने इस देश को दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का रूप दिया है. उन्होंने कहा कि यह शपथ सिर्फ वर्दी के लिए ही नहीं, बल्कि आम जनता की सेवा के लिए भी है. चूंकि आप सभी वर्दीधारी राज्य के प्रहरी हैं, इसलिए यह शपथ आपके लिए और भी महत्वपूर्ण हो जाता है. आज के बाद से आप एक व्यवस्था से बंध चुके हैं. अब सिर्फ एक व्यक्ति मात्र या खुद के लिए नहीं रह गए हैं, बल्कि राज्य के आम नागरिकों की रक्षा के लिए समर्पित हैं. इस दौरान हो सकता है कि आपके सामने बहुत बड़ी चुनौतियां आकर खड़ी हो जाएं, यहां तक कि आपकी जान पर भी बन आए, पूर्व में इसी कर्तव्य का निर्वहन करते हुए आपके परिजनों ने भी अपने प्राणों की आहुति दी है. आपके परिजनों के उसी अधूरे रास्ते और सफर को पूरा करने की जिम्मेदारी राज्य सरकार ने अब आपके कंधों पर सौंपने का निर्णय लिया है. हम सिर्फ नौकरी या तनख्वाह के लिए पुलिस बल में शामिल नहीं होते हैं, बल्कि कुछ सर्वोच्च कर्तव्यों के संकल्प के साथ इस व्यवस्था से बंध जाते हैं.(नीचे भी पढ़े)

प्रशिक्षण का परिणाम कानून एवं विधि-व्यवस्था के संधारण में दिखनी चाहिए
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि आपको प्रशिक्षण के दौरान जिन अलग-अलग विषयों की ट्रेनिंग दी गई है, उसका परिणाम अब राज्य की कानून-व्यवस्था, विधि-व्यवस्था और राज्य के भीतर घटने वाली या संभावित घटनाओं को नियंत्रित करने में दिखना चाहिए. अगर आप सभी पूरी निष्ठा से प्रयास करेंगे, तो हमारे बीच आने वाली हर चुनौती को समाप्त करते हुए उसका समाधान किया जा सकेगा. उन्होंने कहा कि आज मौसम अनुकूल न होने की वजह से इस पारण परेड कार्यक्रम को हमें पुलिस परिसर के भीतर ही संपन्न करना पड़ा. लेकिन आपका उत्साह कम न हो और आपके परिजन हतोत्साहित न हों, इसके लिए हमारी सरकार लगातार आपके साथ खड़ी रहने के लिए कृतसंकल्पित है. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि पुलिस विभाग के लिए अलग से आधुनिक और सर्वसुविधायुक्त आवासीय विद्यालयों का निर्माण कराया जाएगा. साथ ही, पुलिस विभाग के अंतर्गत अलग से विशेष स्वास्थ्य सुविधाएं भी स्थापित की जा रही हैं. (नीचे भी पढ़े)

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि निश्चित रूप से, एक-एक करके हम अपनी सारी मंजिलों तक पहुंचेंगे. इसमें आपका भी प्रयास होना चाहिए और हमारी सरकार का भी पूरा सहयोग रहेगा. मुख्यमंत्री ने सभी नव नियुक्त पुलिस उपाधीक्षकों एवं नव नियुक्त आरक्षियों को आज के इस बेहतरीन परेड प्रदर्शन के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दी. साथ ही पुलिस विभाग को इस पूरी प्रशिक्षण प्रक्रिया को सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए बहुत-बहुत बधाई दी. उन्होंने जय हिंद, जय झारखंड, जोहार।” के साथ अपनी बातों का समापन किया. प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके जवानों ने शानदार मार्चपास्ट और आकर्षक कदमताल के माध्यम से अपने कौशल का प्रदर्शन किया. वहीं नव नियुक्त जवानों को अनुशासन, देश व राज्य सेवा, संविधान, पुलिस बल की गरिमा, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के प्रति शपथ दिलाई गयी. इस अवसर पर महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखंड तदाशा मिश्रा, अपर पुलिस महानिदेशक प्रिया दुबे सहित पुलिस विभाग के वरीय अधिकारीगण उपस्थित थे.

Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

west singhbhum ckp kavita path- भाषा, शिक्षा, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण पर कविता प्रस्तुत कर सुशीला सामाड ने श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध
खबर

west singhbhum ckp kavita path- भाषा, शिक्षा, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण पर कविता प्रस्तुत कर सुशीला सामाड ने श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध

October 6, 2026
Jamshedpur shops demolished – बर्मामाइंस में कोर्ट के आदेश पर टाटा स्टील लैंड डिपार्टमेंट की टीम ने पांच दुकानें तोड़ीं, एक दुकानदार ने मांगा दो दिन का समय, देखिए – video
खबर

Jamshedpur shops demolished – बर्मामाइंस में कोर्ट के आदेश पर टाटा स्टील लैंड डिपार्टमेंट की टीम ने पांच दुकानें तोड़ीं, एक दुकानदार ने मांगा दो दिन का समय, देखिए – video

October 6, 2026
Jamshedpur durga puja pandal – टुइलाडुंगरी में प्लास्टिक की वस्तुओं से बनेगा आकर्षक पंडाल, 20 फीट की राजराजेश्वरी प्रतिमा होगी मुख्य आकर्षण
खबर

Jamshedpur durga puja pandal – टुइलाडुंगरी में प्लास्टिक की वस्तुओं से बनेगा आकर्षक पंडाल, 20 फीट की राजराजेश्वरी प्रतिमा होगी मुख्य आकर्षण

October 6, 2026
Next Post
jamshedpur laxminath goswami mandir : बिष्टुपुर के परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी मंदिर परिसर में खुला आरोग्य संस्थान, अब लोग यहां दुआ के साथ दवा भी ले सकेंगे

jamshedpur laxminath goswami mandir : बिष्टुपुर के परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी मंदिर परिसर में खुला आरोग्य संस्थान, अब लोग यहां दुआ के साथ दवा भी ले सकेंगे

Jamshedpur road accident : मानगो में भीषण सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार जख्मी, स्कूटी व बाइक के टकराने से घटी दुर्घटना

Jamshedpur road accident : मानगो में भीषण सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार जख्मी, स्कूटी व बाइक के टकराने से घटी दुर्घटना

Jamshedpur east mla purnima sahu : यह कुछ हटकर खबर है, जमशेदपुर पूर्वी की बीमार विधायक पूर्णिमा साहू से मिलने पहुंचे विधायक सरयू राय

Jamshedpur east mla purnima sahu : यह कुछ हटकर खबर है, जमशेदपुर पूर्वी की बीमार विधायक पूर्णिमा साहू से मिलने पहुंचे विधायक सरयू राय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur mgm medical college anti ragging big action : एमजीएम मेडिकल कॉलेज में रैगिंग करने वाले 17 छात्र निष्कासित, जुर्माना भी लगा

Horoscope Know Your Day Tuesday 6th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 6 अक्टूबर 2026

jamshedpur mango bridge jaam-सोमवार को एक बजे से लेकर चार बजे तक मानगो पुल रहा जाम, तीन घंटे तक रेंगते रहे वाहन, परेशान रहे लोग

jamshedpur agrasen jayanti-अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन, गोलमुरी शाखा का अग्रसेन जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन, शतरंज, क्विज व हनुमा चालीसा पाठ में बच्चों ने बढ़- चढ़कर लिया हिस्सा, विजेता प्रतिभागी 10 को होंगे पुरस्कृत

jamshedpur sikh samaj- पंथ प्रचारक भाई सरबजीत सिंह धुंधा और हजूरी रागी भाई मनिंदर सिंह शहर पहुंचे, रांची एयरपोर्ट पर मानगो कमिटी ने किया स्वागत

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur mgm medical college anti ragging big action : एमजीएम मेडिकल कॉलेज में रैगिंग करने वाले 17 छात्र निष्कासित, जुर्माना भी लगा

jamshedpur mango bridge jaam-सोमवार को एक बजे से लेकर चार बजे तक मानगो पुल रहा जाम, तीन घंटे तक रेंगते रहे वाहन, परेशान रहे लोग

jamshedpur agrasen jayanti-अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन, गोलमुरी शाखा का अग्रसेन जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन, शतरंज, क्विज व हनुमा चालीसा पाठ में बच्चों ने बढ़- चढ़कर लिया हिस्सा, विजेता प्रतिभागी 10 को होंगे पुरस्कृत

jamshedpur sikh samaj- पंथ प्रचारक भाई सरबजीत सिंह धुंधा और हजूरी रागी भाई मनिंदर सिंह शहर पहुंचे, रांची एयरपोर्ट पर मानगो कमिटी ने किया स्वागत

jharkhand minister daughter last rituals : झारखंड की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री तृषा सिंह के श्राद्धकर्म में मारवाड़ी सम्मेलन ने दी श्रद्धांजलि

jamshedpur police raid in bihar : गोलमुरी कैनरा बैंक डकैती को लेकर बिहार और बंगाल में छापामारी, होटलों में ठहरकर रेकी करने के बाद दिया था डकैती को अंजाम

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News