• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, October 9, 2026
26 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur red cross eye camps : पूर्वी सिंहभूम रेड क्रॉस के अंधापन निवारण अभियान के तहत हर हफ्ते लगेगा नेत्र शिविर, 11 जुलाई 2026 से 26 अप्रैल 2027 तक 39 निःशुल्क नेत्र शिविर होंगे आयोजित

Jamshedpur red cross eye camps : पूर्वी सिंहभूम रेड क्रॉस के अंधापन निवारण अभियान के तहत हर हफ्ते लगेगा नेत्र शिविर, 11 जुलाई 2026 से 26 अप्रैल 2027 तक 39 निःशुल्क नेत्र शिविर होंगे आयोजित
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से संचालित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में द्रौपदी देवी–चिमनलाल भालोटिया फैमिली ट्रस्ट, राजस्थान सेवा सदन, टाटा मुख्य अस्पताल तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से वर्ष 2026-27 के लिए 39 निःशुल्क नेत्र शिविरों की शृंखला आयोजित की जाएगी. प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी गर्मी समाप्त होने के बाद पर्व-त्योहारों एवं स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए शिविरों की तिथियां निर्धारित की गई हैं. आगामी 11 जुलाई से 26 अप्रैल 2027 तक प्रत्येक सप्ताह शनिवार, रविवार एवं सोमवार को तीन दिवसीय नेत्र शिविर आयोजित होंगे. सभी शिविर बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में संपन्न होंगे. (नीचे भी पढ़ें)

वर्ष 2024 में आयोजित नेत्र ज्योति महायज्ञ के समापन अवसर पर तत्कालीन महामहिम राज्यपाल एवं वर्तमान उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन द्वारा ऑपरेशन थिएटर एवं नेत्र रोगियों के आवासीय परिसर के विस्तार का सुझाव दिया गया था. उनके सुझाव के अनुरूप इस वर्ष विस्तारित आधुनिक ऑपरेशन थिएटर तथा नेत्र रोगियों के लिए नया विस्तारित आवासीय हॉल तैयार हो चुका है, जिसका पूर्ण उपयोग इसी सत्र से प्रारंभ होगा. इससे अधिक संख्या में मरीजों को बेहतर एवं सुविधाजनक उपचार उपलब्ध कराया जा सकेगा. (नीचे भी पढ़ें)

सत्र का प्रथम नेत्र शिविर 11 जुलाई से रेड क्रॉस के सहयोगी एवं प्रख्यात समाजसेवी स्व चिमनलाल लाल भालोटिया तथा उनकी धर्मपत्नी स्व द्रौपदी देवी की पुण्य स्मृति में आयोजित किया जाएगा. इस शिविर के साथ जुलाई माह में 3 नेत्र शिविरों का आयोजन होगा, जिनमें 18 से 20 जुलाई रेड क्रॉस के पेट्रॉन एवं कृष्ण मुरारी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर विशेष नेत्र शिविर आयोजित किया जाएगा.  25 से 27 जुलाई जुलाई को महान उद्योगपति एवं भारत रत्न जेआरडी टाटा की 122वीं जयंती के अवसर पर जेमीपोल के कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के सहयोग से नेत्र शिविर का आयोजन किया जाएगा. (नीचे भी पढ़ें)

यह जानकारी देते हुए रेड क्रॉस सोसाइटी के मानद सचिव बिजय कुमार सिंह, नेत्र ज्योति यज्ञ के चिकित्सा प्रमुख डॉ बीपी सिंह तथा नेत्र शिविर संयोजक एवं उपाध्यक्ष विकास सिंह ने बताया कि पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त सह पूर्वी सिंहभूम जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष राजीव रंजन के मार्गदर्शन तथा जिला स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में राष्ट्रीय अंधापन निवारण कार्यक्रम के तहत पिछले सत्र में 1,806  नेत्र रोगियों का सफल मोतियाबिंद ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण कर उन्हें पुनः दृष्टि प्रदान की गई. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस वर्ष भी सभी सहयोगी संस्थाओं, चिकित्सकों, स्वयंसेवकों एवं समाज के सहयोग से यह अभियान और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किया जाएगा तथा अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों को दृष्टि प्रदान कर “पीड़ित मानवता की सेवा” के रेड क्रॉस के संकल्प को साकार किया जाएगा.

Team Sharp Bharat D

Team Sharp Bharat D

Related Posts

Jamshedpur accident – साकची में ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा, कोई हताहत नहीं
खबर

Jamshedpur accident – साकची में ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा, कोई हताहत नहीं

October 9, 2026
Jamshedpur durga puja : जमशेदपुर में दुर्गा पूजा की तैयारी अंतिम चरण में, अधिकारियों ने नदी घाटों का किया दौरा
खबर

Jamshedpur durga puja : जमशेदपुर में दुर्गा पूजा की तैयारी अंतिम चरण में, अधिकारियों ने नदी घाटों का किया दौरा

October 9, 2026
Jamshedpur illegal mining : पटमदा व कमलपुर में चल रहा था अवैध खनन, एफआईआर दर्ज
खबर

Jamshedpur illegal mining : पटमदा व कमलपुर में चल रहा था अवैध खनन, एफआईआर दर्ज

October 9, 2026
Next Post
nit jamshedpur : एनआइटी जमशेदपुर में एनसीसी का 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर शुरू, 549 कैडेट्स ले रहे हैं हिस्सा

nit jamshedpur : एनआइटी जमशेदपुर में एनसीसी का 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर शुरू, 549 कैडेट्स ले रहे हैं हिस्सा

Jharkhand all india agrawal sammelan visit : अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के दल ने धनबाद-गोविंदपुर का किया संगठनात्मक दौरा, युवा संगठन अध्यक्ष के नेतृत्व में युवा इकाइयों के गठन की बनी रणनीति

Jharkhand all india agrawal sammelan visit : अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के दल ने धनबाद-गोविंदपुर का किया संगठनात्मक दौरा, युवा संगठन अध्यक्ष के नेतृत्व में युवा इकाइयों के गठन की बनी रणनीति

tata steel wage revision agreement reaction : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता की समीक्षा, सामाजिक कार्यकर्ता रवींद्रनाथ चौबे ने मैनेजमेंट और यूनियन की पहल की तारीफ

tata steel wage revision agreement reaction : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता की समीक्षा, सामाजिक कार्यकर्ता रवींद्रनाथ चौबे ने मैनेजमेंट और यूनियन की पहल की तारीफ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jamshedpur mango public issue : मानगो के मुर्दा मैदान की सफाई नवरात्रि बाद होगी, उप महापौर ने लिखी जमशेदपुर के विधायक सरयू राय को चिट्ठी, मुकम्मल सफाई का दिया भरोसा

GST council meeting- जीएसटी काउंसिल की बैठक में टैक्सपेयर्स व कारोबारियों को राहत देने के कई फैसलों पर बनी सहमति,10 हजार से कम टैक्स राशि के लिए नहीं भेजा जाएगा डिमांड नोटिस, सामान्य पेनल्टी 25 हजार से घटाकर 10 हजार करने का प्रस्ताव

jamshedpur east mla purnima sahu development work : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के बर्मामाइंस में विकास को मिली नई रफ्तार, 52 लाख की विकास योजनाओं का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया उदघाटन

jamshedpur international human rights- हरविंदर सिंह निभाएंगे मानवाधिकार संरक्षण की जिम्मेदारी, इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स ने मानवाधिकार अधिकारी नियुक्त किया

jamshedpur sports-जोश, जुनून और खेल भावना से सराबोर रहा क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का दूसरा दिन, 297 खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में दिखाया दमखम, विजेताओं को मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र से किया गया सम्मानित

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur mango public issue : मानगो के मुर्दा मैदान की सफाई नवरात्रि बाद होगी, उप महापौर ने लिखी जमशेदपुर के विधायक सरयू राय को चिट्ठी, मुकम्मल सफाई का दिया भरोसा

GST council meeting- जीएसटी काउंसिल की बैठक में टैक्सपेयर्स व कारोबारियों को राहत देने के कई फैसलों पर बनी सहमति,10 हजार से कम टैक्स राशि के लिए नहीं भेजा जाएगा डिमांड नोटिस, सामान्य पेनल्टी 25 हजार से घटाकर 10 हजार करने का प्रस्ताव

jamshedpur east mla purnima sahu development work : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के बर्मामाइंस में विकास को मिली नई रफ्तार, 52 लाख की विकास योजनाओं का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया उदघाटन

jamshedpur international human rights- हरविंदर सिंह निभाएंगे मानवाधिकार संरक्षण की जिम्मेदारी, इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स ने मानवाधिकार अधिकारी नियुक्त किया

jamshedpur sports-जोश, जुनून और खेल भावना से सराबोर रहा क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का दूसरा दिन, 297 खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में दिखाया दमखम, विजेताओं को मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र से किया गया सम्मानित

Jamshedpur tata motors workers union : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष व महामंत्री का फाउंड्री डिवीजन में हुआ स्वागत, कंपनी के वरीय पदाधिकारियों का भी हुआ स्वागत

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News