जमशेदपुर : जमशेदपुर के वैली व्यू स्कूल में बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं तथा आईआईटी और एनआईटी में चयनित विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. समारोह में चयनित छात्रों को ट्रॉफी, ट्रॉली बैग और नकद पुरस्कार प्रदान किए गए. वहीं कमिंस यंग एचीवर अवॉर्ड के तहत मृदुला मिश्रा और कार्तिकेश को 10-10 हजार रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया.
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्कूल की प्रिंसिपल मिक्की सिंह ने विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं. स्कूल के वाइस प्रिंसिपल डॉ जेके पाण्डेय ने बताया कि आईआईटी और एनआईटी में चयनित सभी विद्यार्थी स्कूल के नर्सरी से पढ़े हुए हैं. उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि स्कूल के लिए गर्व की बात है और इसका श्रेय शिक्षकों की मेहनत, अभिभावकों के विश्वास तथा विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम को जाता है. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम का संचालन सुचेतना लाहिड़ी ने किया. इस अवसर पर साइंस वर्ग में श्रीमन चंद्रा (94.4 प्रतिशत) प्रथम, नीलाद्री कर्मकार (94 प्रतिशत) द्वितीय तथा अनिरुद्ध राज (89 प्रतिशत) तृतीय स्थान पर रहे. कॉमर्स वर्ग में दीपशिखा (90.8 प्रतिशत), स्नेहा कुमारी (90.4 प्रतिशत) और अंशप्रीत कौर (89.8 प्रतिशत) ने शीर्ष स्थान प्राप्त कर सम्मान हासिल किया.







