
चाईबासा : जगन्नाथपुर में कांग्रेस कमेटी की ओर से कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो उपस्थित थे. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार जमीन, खेती छीनने का काम कर रही है. भारतीय जनता पार्टी घबरा गयी है. इसलिए वह इतना जनता के बीच दौड़ रही है. रघुवर सरकार के कार्यकाल में रांची व जमशेदपुर में हत्या व लूट की घटना बढ़ गई है. लेकिन बीजेपी सरकार विधि व्यवस्था को संभाल नहीं पा रही है. झारखंड राज्य अलग करने का काम कांग्रेस ने किया और बीजेपी ढिंढोरा पीट रही है, जिसका जवाब कांग्रेस 23 अक्टूबर को जगन्नाथपुर में विशाल रैली व कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी की पोल खोली जाएगी. किस तरह बीजेपी सरकार आदिवासी जनता को कांग्रेस के प्रति भड़काने का काम कर रही है. जोनल कोऑर्डिनेटर रामा खलको ने कहा कि बीजेपी सरकार ने पांच साल पहले जोहार जन आशीर्वाद योजना क्यों नही की. जब चुनाव आता है तब ही यह कार्यक्रम चालाया जाता है. यह सिर्फ चुनावी धोषणा है. बीजेपी सरकार ने धोषणा की थी कि बुजुर्गों व विकलांगों को पेंशन देगी, क्या पेंशन मिली. आने वाले चुनाव में हमारी भगदारी कैसी होगी उसको देखना है. किस तरह डाबल इंजन सरकार शोषण कर रही है. इसका जवाब 23 अक्टूबर को जगन्नाथपुर में होने वाली रैली दिया जाएगा. जिलाध्यक्ष सन्नी सिंकू ने आगमी 23 अक्टूबर को होने वाली विशाल रैली को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं व जनता से रैली में शामिल होने का अपील की है। इस दौरान राहुल आदित्य, जयरानी पाड़ेया, अमोद साव, चंचल यादव, विमल समुराई, जगदीश सिंकू, सोनाराम सिंकू, सोमनाथ सिंकू, बिरबल हेस्सा, गुरुचरण सिंकू, बंसत गोप, विनीत लागुरी, राजू लागुरी, हिटलर, राजू कोड़ा, जोया खान, आशा पूर्ती, भरत गोप, रवि लोहर समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.



