बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुरिया में आयुष्मान आरोग्य अस्पताल में रविवार को पंचायत के मुखिया राम मुर्मू ने बच्चे को पोलियों की खुराक पिलाकर पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की. मौके पर मुखिया श्री मुर्मू ने लोगों से अपील की कि पंचायत के 0- 5 वर्ष के बच्चों को सेंटर में लाकर अपने बच्चों को पोलियों की खुराक पिलाकर अभियान को सफल बनाएं. मौके पर एएनएम रीता महतो, मीरा मंडल, सपना, चिन्मय नायक, उच्छसी जेना, विश्वजीत राणा, पोना राणा समेत अन्य उपस्थित थे.







