चाकुलिया : चाकुलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में रविवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजीत कुमार मुर्मू ने 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर पल्स पोलियो अभियान का विधिवत् उद्घाटन किया. मौके पर श्री मुर्मू ने कहा कि यह कार्यक्रम अगले तीन दिन तक चलेगा. आज पहले दिन बूथ पर दवा पिलाई जाएगी एवं अन्य दो दिनों में घर-घर जा कर दवा पिलाई जाएगी. उन्होंने कहा कि प्रखंड में कुल 12103 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके लिए कुल 175 बूथ पर 350 दल के सदस्यों द्वारा दवा पिलाया जाना है, इसका सुपरविजन 28 सुपरवाइजरों द्वारा किया जाना है एवं दवा बांटने के लिए 11 सब डिपो चिह्नित किये गए हैं. मौके पर सतीश कुमार वर्मा, बीपीएम प्रेमशिला मुर्मू, कल्पना मुर्मू, सुनीता बड़ाइक, मानस पात्र, चंदन दास, दिनेश सिंह समेत अन्य उपस्थित थे.







