जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित डीडी बार हिमांशु सिंह और प्रत्युष पर हुए कातिलाना हमला के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. इस मामले में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार करने की सूचना है. बताया जाता है कि रात भर की घेराबंदी और तकनीकी सहायता से इन तीन लोगों को गिरफ्तार करने की सूचना है. हालांकि, पुलिस इस मामले में कुछ कहने को तैयार नहीं है. बताया जाता है कि इन तीन लोगों को अज्ञात स्थान पर रखा गया है. उनसे पूछताछ की जा रही है और शेष अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है. (नीचे भी पढ़ें)

इस मामले में मुख्य हमलावर पर पुलिस ने दो लाख रुपये का ईनाम भी घोषित कर दिया है. जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित डीडी बार में 27 जून की रात हुई मारपीट और बाहर में पुलिस के सामने हुई चापड़बाजी की घटना में पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ एफआइआर दायर किया गया है. हिमांशु नामक युवक के पिता सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर के हरिओम नगर टीपी सिह बिल्डिंग निवासी अरविंद सिंह ने यह केस दायर किया है, जिसमें भाजपा नेता और डीडी बार के संचालक नीरज सिंह और उनके पार्टनर विजय कुमार को भी आरोपी बना दिया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
इसमें एकमत होकर जान से मारने की नियत से धारदार हथियार से हमला करना बताया गया है. इसमें मुख्य आरोपियों में सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया के धातकीडीह निवासी सोनू राम सरदार, विश्वनाथ मंडल, राज लोहार, अमित लोहार, अर्जुन लोहार, गणेश लोहार, घागीडीह निवासी लखन मार्डी और एक अन्य अज्ञात को आरोपी बनाया गया है. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपी सोनू राम सरदार और राज लोहार को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था. अब तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. बताया जाता है कि पुलिस अब नियम के मुताबिक, कार्रवाई करते हुए अब घरों की कुर्की जब्ती करने की तैयारी की गयी है.







