जादूगोड़ा:जिला स्तर पर हिंदुस्तान ओलम्पियाड द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा में शेफर्ड इंग्लिश मीडियम स्कूल जादूगोड़ा के दो बच्चों का बेहतर प्रदर्शन रहा. इस परीक्षा में 10वीं कक्षा के छात्र कमल किशोर भक्त को प्रथम स्थान मिलने पर स्कूल के संचालक मुद्रिका शर्मा ने हिंदुस्तान ओलम्पियाड की ओर से कमल किशोर भक्त को 3100 रुपये व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले शम शेर सिंह सरदार को 1100 का चेक सौंपा. चेक पाकर दोनों बच्चों के चेहरे खिल उठे. (नीचे भी पढ़े)
इस मौके पर स्कूल के संचालक मुद्रिका शर्मा ने कहा कि बीते नवंबर महीने में हिंदुस्तान ओलम्पियाड की ओर से लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी.इस परीक्षा में स्कूल दोनों बच्चों ने भाग लिया और शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला और तीसरा स्थान हासिल कर स्कूल के साथ साथ जादूगोड़ा का नाम रोशन किया. बच्चों को इस उपलब्धि पर उज्जवल भविष्य की कामना की.







