जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम रेड क्रॉस सोसाइटी के सहयोग से शास्त्रीनगर नवयुवक संघ की ओर से शुक्रवार को स्व ललन सिंह की पुण्य स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ. राजकुमार सिंह, अखिलेश सिंह एवं राजू सिंह के संयोजन में नवयुवक संघ के शास्त्रीनगर स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 151 यूनिट रक्त संग्रह हुआ. (नीचे भी पढ़ें)
रक्तदान शिविर का मुख्य अतिथि के रूप में कृणाल षाडंगी ने दीप जलाकर उद्घाटन किया तथा उपस्थित रहकर रक्तदाताओं का उत्साह बढाया. शिविर में रेड क्रॉस सोसाइटी के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र व स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया. अतिथियों का स्वागत संयोजक राजकुमार सिंह, अखिलेश सिंह तथा राजू सिंह ने किया. रक्तदान शिविर को सफल बनाने में अंजु सिंह, मंजु सिंह, सरस्वती देवी, अशोक ठाकुर, अनिल गुप्ता, जीतू सिंह, निरंजन प्रसाद, श्रवण सिंह, अभय सिंह, विनय सिंह, आयुष कुमार, मुन्ना सिंह, विवेक सिंह, कमलदीप सिंह, मनोज सिंह, गोलू सिंह आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. रेड क्रॉस कार्यकर्ताओं तथा ब्रह्मानन्द ब्लड सेंटर की टीम ने रक्त संग्रह का कार्य किया.







