• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Tuesday, August 25, 2026
28 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur jhrc – जमशेदपुर के हिमांशु हत्याकांड को लेकर जेएचआरसी का बड़ा हमला, एनएचआरसी और झारखंड हाईकोर्ट से स्वतः संज्ञान की मांग

Jamshedpur jhrc – जमशेदपुर के हिमांशु हत्याकांड को लेकर जेएचआरसी का बड़ा हमला, एनएचआरसी और झारखंड हाईकोर्ट से स्वतः संज्ञान की मांग
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : झारखंड मानवाधिकार सम्मेलन (जेएचआरसी) के केंद्रीय अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने जमशेदपुर के चर्चित हिमांशु हत्याकांड को कानून-व्यवस्था की विफलता ही नहीं, बल्कि मानवाधिकारों के घोर उल्लंघन और पुलिस की संदिग्ध भूमिका वाला जघन्य अपराध बताया है. मनोज मिश्रा ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) एवं झारखंड उच्च न्यायालय को पत्र भेजकर संविधान के अनुच्छेद 226 के तहत इस मामले में स्वतः संज्ञान लेने की मांग की है. उन्होंने कहा कि जिस प्रकार अपराधियों ने पुलिस की गाड़ी से हिमांशु को जबरन खींचकर चापड़ से जानलेवा हमला किया, जिसके बाद दो दिन तक जीवन और मृत्यु से संघर्ष करने के पश्चात उसकी अस्पताल में मौत हो गयी, वह पूरे राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न है. मनोज मिश्रा ने कहा कि यह घटना भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21 का घोर उल्लंघन है. अनुच्छेद 21 प्रत्येक नागरिक को जीवन एवं व्यक्तिगत स्वतंत्रता के साथ गरिमामय जीवन जीने का मौलिक अधिकार प्रदान करता है. यदि कोई व्यक्ति पुलिस की मौजूदगी और पुलिस वाहन से भी सुरक्षित नहीं रह सकता, तो यह केवल एक व्यक्ति की हत्या नहीं, बल्कि संविधान द्वारा प्रदत्त जीवन के अधिकार की निर्मम हत्या है. उन्होंने कहा कि यह पूरा मामला पुलिस की घोर लापरवाही, कर्तव्यनिष्ठा पर गंभीर सवाल और कानून लागू करने वाली एजेंसियों की जवाबदेही पर बड़ा प्रश्नचिह्न खड़ा करता है. यदि पुलिस अपने संवैधानिक और वैधानिक दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करती, तो संभवतः हिमांशु आज जीवित होता. इसलिए इस मामले को केवल हत्या नहीं, बल्कि कर्तव्य में घोर लापरवाही एवं हत्या में संभावित सहभागिता के दृष्टिकोण से भी जांचा जाना चाहिए. (नीचे भी पढ़ें)

जेएचआरसी ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और झारखंड उच्च न्यायालय से मांग की है कि जिले के एसएसपी, संबंधित थाना प्रभारी तथा घटना के समय मौजूद सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों के विरुद्ध हत्या में सहभागिता, कर्तव्य में घोर लापरवाही एवं मानवाधिकार उल्लंघन के आरोप में आपराधिक मुकदमा दर्ज किया जाए. दोषी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर सेवा से बर्खास्त किया जाए. सभी नामजद अपराधियों के विरुद्ध त्वरित सुनवाई कर कठोरतम दंड सुनिश्चित किया जाए. मृतक हिमांशु के परिजनों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए. परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान की जाए. पूरे मामले की जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी अथवा उच्चस्तरीय एसआईटी से कराई जाए ताकि पुलिस की भूमिका की निष्पक्ष जांच हो सके. मनोज मिश्रा ने कहा कि यह घटना केवल हिमांशु की हत्या नहीं, बल्कि कानून के शासन, मानवाधिकारों और संविधान की आत्मा पर सीधा हमला है. यदि पुलिस संरक्षण देने के बजाय मूकदर्शक बनी रहे तो जनता का कानून और शासन व्यवस्था से विश्वास उठना स्वाभाविक है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोषी पुलिस अधिकारियों और अपराधियों के विरुद्ध शीघ्र एवं कठोर कार्रवाई नहीं हुई, तो झारखंड मानवाधिकार सम्मेलन राज्यव्यापी जनआंदोलन छेड़ेगा और न्याय मिलने तक राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, झारखंड उच्च न्यायालय तथा अन्य सभी संवैधानिक मंचों पर संघर्ष जारी रखेगा.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Tata ranchi nh accident : टाटा-रांची एनएच पर सड़क हादसे में युवक की मौत, भाई गंभीर
खबर

Tata ranchi nh accident : टाटा-रांची एनएच पर सड़क हादसे में युवक की मौत, भाई गंभीर

August 25, 2026
Jamshedpur rural police action : पोटका में एंट्री क्राइम वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक के साथ नाबालिग पकड़ाया
खबर

Jamshedpur rural police action : पोटका में एंट्री क्राइम वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक के साथ नाबालिग पकड़ाया

August 25, 2026
Supreme Court- झारखंड में नियमित डीजीपी नियुक्ति को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दो सितंबर को होगी सुनवाई
खबर

Supreme Court- झारखंड में नियमित डीजीपी नियुक्ति को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दो सितंबर को होगी सुनवाई

August 25, 2026
Next Post

Jamshedpur rain effect - बारिश के कारण मानगो के छोटे पुल पर जमा पानी, राहगीर परेशान, देखिए - video

Tata ranchi nh incident – टाटा-रांची एनएच पर दिनदहाड़े जमशेदपुर की महिलाओं से गुंडागर्दी, कार में की तोड़फोड़, देखिए – video

Tata ranchi nh incident - टाटा-रांची एनएच पर दिनदहाड़े जमशेदपुर की महिलाओं से गुंडागर्दी, कार में की तोड़फोड़, देखिए - video

Jamshedpur suicide – सिदगोड़ा में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, गर्लफेंड से विवाद होने के बाद घटना को दिया अंजाम

Jamshedpur suicide - सिदगोड़ा में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, गर्लफेंड से विवाद होने के बाद घटना को दिया अंजाम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur rural police action : बहरागोड़ा में पुलिस की कार्रवाई, बालू लदा हाइवा जब्त

Jamshedpur bhagwat katha : बिरसानगर : श्रीमद् भागवत कथा में कृष्ण-रुक्मिणी विवाह के प्रसंग पर झूमे श्रद्धालु, भक्तिमय हुआ वातावरण

Jamshedpur har har mahadev seva sangh : सावन की अंतिम सोमवारी पर भजन संध्या में गूंजा हर-हर महादेव, मनोज तिवारी के भजनों पर झूमे श्रद्धालु, देखिए – video

West singhbhum accident : जगन्नाथपुर में अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, एक युवक की मौत, दो गंभीर

Jamshedpur murder – सीतारामडेरा में अपराधी की हत्या, कुछ दिन पहले ही जेल से छूट कर आया था बाहर

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur rural police action : बहरागोड़ा में पुलिस की कार्रवाई, बालू लदा हाइवा जब्त

Jamshedpur bhagwat katha : बिरसानगर : श्रीमद् भागवत कथा में कृष्ण-रुक्मिणी विवाह के प्रसंग पर झूमे श्रद्धालु, भक्तिमय हुआ वातावरण

Jamshedpur har har mahadev seva sangh : सावन की अंतिम सोमवारी पर भजन संध्या में गूंजा हर-हर महादेव, मनोज तिवारी के भजनों पर झूमे श्रद्धालु, देखिए – video

West singhbhum accident : जगन्नाथपुर में अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, एक युवक की मौत, दो गंभीर

Jamshedpur murder – सीतारामडेरा में अपराधी की हत्या, कुछ दिन पहले ही जेल से छूट कर आया था बाहर

Jamshedpur snatching : सोनारी मंदिर में महिला से चेन छिनतई, भीड़ में बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News