जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा मुखी बस्ती निराला पथ निवासी पीयूष डे (18) ने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. घटना मंगलवार देर रात की है. इसकी सूचना मिलते ही परिजन फंदे से पीयूष को उतारकर एमजीएम अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बुधवार को परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. (नीचे भी पढ़ें)
घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि पीयूष आइसक्रीम दुकान में काम करता है. फोन पर उसकी गर्लफेंड से किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद उसने घटना को अंजाम दिया. फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की तफ्तीश में जुट गयी है.







