रांची / जमशेदपुर : टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग पर दिनदहाड़े जमशेदपुर से हजारीबाग जा रही महिलाओं के साथ गुंडागर्दी और उनकी कार में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार, कुछ युवकों ने महिलाओं की कार को रोककर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और वाहन में जमकर तोड़फोड़ की. (नीचे भी पढ़ें)
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए आरोपियों की स्कॉर्पियो को अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और उसकी जांच की जा रही है. वहीं, घटना में शामिल सभी आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. (नीचे भी पढ़ें)
पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश जारी है. (नीचे भी पढ़ें)
जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.







