जमशेदपुर : जमशेदपुर में लगातार हो रही बारिश बारिश के वजह से मानगो के छोटे पुल पर पानी जमा हो गया है. पुल पर जल निकासी नही होने से घुटने तक पानी भरा हुआ है. इससे आम नागरिकों और वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. कई गाड़ियां सड़क पर बंद हो गयी है. (नीचे भी पढ़ें)
लोग गाड़ियों से उतर कर पुल पार करने को मजबूर है. लोगों का कहना है कि यह हाल हल्की बारिश में भी होती है. इससे पुल पर निकासी के लिए कोई रास्ता नहीं बनाया गया है, जिसके कारण पुल पर बारिश का पानी भर जाता है. इसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ता है. वहीं दूसरी ओर वहां बस्ती के लोगों के लिए नल गया हुआ है, जिसका प्रयोग लोग पानी भरने के लिए करते है. उस नल को खुला छोड़ देने के वहां जलजमाव हो जाता है.






