• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, October 24, 2026
30 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur bjp protest : जमशेदपुर बंदी के दौरान टेल्को थाना में दर्ज प्राथमिकी की निष्पक्ष जांच की मांग, शहर की कानून-व्यवस्था को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने की एसएसपी से मुलाकात

July 9, 2026
in खबर
0
Jamshedpur bjp protest : जमशेदपुर बंदी के दौरान टेल्को थाना में दर्ज प्राथमिकी की निष्पक्ष जांच की मांग, शहर की कानून-व्यवस्था को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने की एसएसपी से मुलाकात
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जमशेदपुर बंद के दौरान टेल्को थाना में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं पर दर्ज प्राथमिकी की निष्पक्ष समीक्षा, निराधार धाराओं को हटाने और शहर में बिगड़ती कानून-व्यवस्था के मुद्दे को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में गुरुवार को पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब से मुलाकात कर विस्तृत चर्चा की और ज्ञापन सौंपा. प्रतिनिधिमंडल ने वरीय पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया कि शहर में बढ़ते अपराध, बिगड़ती कानून-व्यवस्था एवं बिष्टुपुर में हुए हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने 3 जुलाई को लोकतांत्रिक एवं पूर्णतः शांतिपूर्ण तरीके से जमशेदपुर बंद का आह्वान किया था. इस बंद को शहर के व्यापारियों, आम नागरिकों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों का व्यापक समर्थन मिला और अधिकांश प्रतिष्ठान स्वेच्छा से बंद रहे. प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने, कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने एवं नागरिकों में सुरक्षा का वातावरण स्थापित करने की मांग की. (नीचे भी पढ़ें)

ज्ञापन में कहा गया कि बंद के उपरांत जमशेदपुर अक्षेस के एक पदाधिकारी की शिकायत पर टेल्को थाना में टेल्को मंडल अध्यक्ष, घोड़ाबांधा मंडल अध्यक्ष, जिला महामंत्री, राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष, पूर्व जिला पदाधिकारी सहित 18 भाजपा नेताओं एवं अन्य अज्ञात कार्यकर्ताओं के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है, जबकि प्राथमिकी में लगाए गए गंभीर आरोप तथ्यों से परे और निराधार हैं. बंद के दौरान ऐसी किसी कोई घटना कहीं नहीं घटी और न ही किसी मीडिया रिपोर्ट अथवा प्रशासनिक जानकारी में उल्लेख मिला। इसलिए निष्पक्ष एवं वस्तुनिष्ठ जांच कर सत्य को सामने लाना आवश्यक है. मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान सम्मत शांतिपूर्ण जनआंदोलनों में विश्वास रखने वाली पार्टी है. जनता की सुरक्षा और शहर में लगातार बढ़ते अपराधों के विरोध में लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाना किसी भी नागरिक और राजनीतिक दल का संवैधानिक अधिकार है. परंतु, दुर्भावनावश भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज कर लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का प्रयास किया गया है. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने कहा कि भाजपा किसी भी प्रकार की हिंसा, अराजकता या कानून हाथ में लेने का समर्थन नहीं करती. उन्होंने मांग किया है कि टेल्को थाना में दर्ज प्राथमिकी की निष्पक्ष समीक्षा कर निराधार धाराओं को हटाया जाए और निर्दोष लोगों को न्याय दिया जाए. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वरीय पुलिस अधीक्षक इस पूरे मामले की निष्पक्ष समीक्षा कर न्यायोचित निर्णय लेंगे. वहीं, वरीय पुलिस अधीक्षक ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले की निष्पक्ष समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. प्रतिनिधिमंडल में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह, पोटका की पूर्व विधायक मेनका सरदार, पूर्व प्रत्याशी मीरा मुंडा, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, रामबाबू तिवारी, चंद्रशेखर मिश्रा, बिनोद सिंह, सुधांशु ओझा, जिला पदाधिकारी संजीव सिंह, प्रदीप महतो, बबुआ सिंह, रूबी झा, राजीव सिंह, तन्मय झा, रीना चौधरी, संजीत चौरसिया, प्रेम झा मौजूद रहे.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Tata motors incident : टाटा मोटर्स की कैंटीन में हादसा, कर्मचारी घायल
खबर

Tata motors incident : टाटा मोटर्स की कैंटीन में हादसा, कर्मचारी घायल

October 24, 2026
Tata Steel uisl initiative-टाटा स्टील यूआईएसएल ने बिष्टुपुर में आरआरआर सेंटर का किया उद्घाटन, पुरानी वस्तुओं को मिलेगा नया जीवन,रियूज, रिड्यूस और रिसाइकल की पहल से जरूरतमंदों को मिलेगी मदद, घरेलू जैविक कचरे से तैयार की जा रही गुणवत्तापूर्ण खाद,देखिए video
खबर

Tata Steel uisl initiative-टाटा स्टील यूआईएसएल ने बिष्टुपुर में आरआरआर सेंटर का किया उद्घाटन, पुरानी वस्तुओं को मिलेगा नया जीवन,रियूज, रिड्यूस और रिसाइकल की पहल से जरूरतमंदों को मिलेगी मदद, घरेलू जैविक कचरे से तैयार की जा रही गुणवत्तापूर्ण खाद,देखिए video

October 24, 2026
west singhbhum ckp blood donation-चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित, सहायक समाहर्ता ईरा जोरवाल ने किया रक्तदान, डीडीसी ने टी-शर्ट व कप देकर किया सम्मानित
खबर

west singhbhum ckp blood donation-चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित, सहायक समाहर्ता ईरा जोरवाल ने किया रक्तदान, डीडीसी ने टी-शर्ट व कप देकर किया सम्मानित

October 24, 2026
Next Post
Jharkhand bjp attack government : झारखंड भाजपा का हेमंत सरकार पर बड़ा हमला, मांग – निवेश को लेकर पिछले विदेश यात्रा पर श्वेत पत्र जारी करे हेमंत सरकार

Jharkhand bjp attack government : झारखंड भाजपा का हेमंत सरकार पर बड़ा हमला, मांग - निवेश को लेकर पिछले विदेश यात्रा पर श्वेत पत्र जारी करे हेमंत सरकार

Jamshedpur JHRC deamand – जमशेदपुर में वायु प्रदूषण की नियमित निगरानी और नए मॉनिटरिंग स्टेशन स्थापित करने की मांग, जेएचआरसी के प्रमुख ने जेएसपीसीबी के कार्यालय को लिखा पत्र

Jamshedpur JHRC deamand - जमशेदपुर में वायु प्रदूषण की नियमित निगरानी और नए मॉनिटरिंग स्टेशन स्थापित करने की मांग, जेएचआरसी के प्रमुख ने जेएसपीसीबी के कार्यालय को लिखा पत्र

Jamshedpur SIR : जमशेदपुर के उपायुक्त ने चाकुलिया में एसआइआर 2026 कार्यों का लिया जायजा, मतदाताओं से गणना प्रपत्र भरने की अपील

Jamshedpur SIR : जमशेदपुर के उपायुक्त ने चाकुलिया में एसआइआर 2026 कार्यों का लिया जायजा, मतदाताओं से गणना प्रपत्र भरने की अपील

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Saturday 24th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- शनिवार 24 अक्टूबर 2026

jamshedpur blood donation camp : हिंद एकता सामाजिक संस्था’ के शिविर में रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से किया रक्तदान, एकत्र हुए 88 यूनिट रक्त

West singhbhum pickup van accident : खूंटपानी के पास शराब लदी पिकअप वैन पलटी, बीयर और शराब की 209 पेटियां सड़क पर बिखरीं, सूचना पाकर पहुंची पुलिस कर रही जांच

Adityapur body found hanging : कांड्रा में घर के बाहर छत से लटकता मिला बुजुर्ग का शव, घटना को लेकर पूरे इलाके में मचा हड़कंप, पुलिस मामले की कर रही जांच

Jamshedpur marudhar sahitya  seminar : मरुधर साहित्य ट्रस्ट की साहित्यिक गोष्ठी में जुटे नगर के साहित्यकार, रचनाकारों ने प्रस्तुत कीं स्वरचित रचनाएं

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur blood donation camp : हिंद एकता सामाजिक संस्था’ के शिविर में रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से किया रक्तदान, एकत्र हुए 88 यूनिट रक्त

West singhbhum pickup van accident : खूंटपानी के पास शराब लदी पिकअप वैन पलटी, बीयर और शराब की 209 पेटियां सड़क पर बिखरीं, सूचना पाकर पहुंची पुलिस कर रही जांच

Adityapur body found hanging : कांड्रा में घर के बाहर छत से लटकता मिला बुजुर्ग का शव, घटना को लेकर पूरे इलाके में मचा हड़कंप, पुलिस मामले की कर रही जांच

Jamshedpur marudhar sahitya  seminar : मरुधर साहित्य ट्रस्ट की साहित्यिक गोष्ठी में जुटे नगर के साहित्यकार, रचनाकारों ने प्रस्तुत कीं स्वरचित रचनाएं

Jamshedpur rural two died in bike accident : बोड़ाम के पगदा गांव में दो बाइकों की टक्कर में चुड़दा के गणेश कर्मकार की मौत, महिला समेत तीन अन्य लोग जख्मी

Singhbhum Chamber Trade Fair- सिंहभूम चैंबर का दीपावली ट्रेड फेयर के पोस्टर का हुआ विमोचन, ट्रेड फेयर 26- 28 अक्टूबर तक

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News