• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, July 9, 2026
31 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jharkhand bjp attack government : झारखंड भाजपा का हेमंत सरकार पर बड़ा हमला, मांग – निवेश को लेकर पिछले विदेश यात्रा पर श्वेत पत्र जारी करे हेमंत सरकार

Jharkhand bjp attack government : झारखंड भाजपा का हेमंत सरकार पर बड़ा हमला, मांग – निवेश को लेकर पिछले विदेश यात्रा पर श्वेत पत्र जारी करे हेमंत सरकार
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

रांची : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संदीप वर्मा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कहा है कि वे झारखंड की जनता को झूठे सपने दिखाकर ठगना बंद करें. सबसे बड़ा धोखा वही होता है, जब जनता को सुनहरे सपने दिखाए जाएं और फिर उन्हें बीच रास्ते में ही तोड़ दिया जाए. संदीप वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने युवाओं को रोजगार का सपना दिखाया, लेकिन लाखों युवा आज भी रोजगार के लिए भटक रहे हैं. महिलाओं को सुरक्षा का भरोसा दिया गया, लेकिन प्रदेश में अपराध की घटनाएं लगातार चिंता का विषय बनी हुई हैं. अब सरकार नए उद्योगों और निवेश का सपना दिखा रही है, जबकि धरातल पर इसकी तस्वीर बिल्कुल अलग दिखाई देती है. संदीप वर्मा ने कहा निवेश संबंधी इस स्टेक होल्डर मीट में दूसरे विभागों के मंत्री उपस्थित दिखे लेकिन राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर दिल्ली में रहते इस महत्वपूर्ण बैठक से दूर रहकर इसकी गंभीरता पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है. इससे भी ये प्रतीत होता है होटल ताज की ये मीट सिर्फ यहां के लोगो के साथ छलावा है. उन्होंने कहा कि भाजपा मुख्यमंत्री से सात वर्षों का हिसाब मांगती है. मुख्यमंत्री बताएं कि उनके कार्यकाल में झारखंड में कितने बड़े उद्योग स्थापित हुए हैं और उनसे कितने स्थायी रोजगार का सृजन हुआ है. जानकारी के अनुसार सरकार एक भी बड़ा उद्योग स्थापित कराने में सफल नहीं रही है. प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि पिछले वर्ष मुख्यमंत्री अपने पूरे प्रतिनिधिमंडल के साथ स्वीडन, स्पेन, स्विट्जरलैंड और ब्रिटेन की यात्रा पर गए थे. अब उस यात्रा को एक वर्ष से अधिक समय बीत चुका है. (नीचे भी पढ़ें)

ADVERTISEMENT

सरकार को बताना चाहिए कि इस विदेश दौरे पर राज्य की जनता के कर के कितने पैसे खर्च किए गए और उसके बदले झारखंड को अब तक कितना वास्तविक निवेश प्राप्त हुआ तथा कितनी परियोजनाएं धरातल पर उतरीं. उन्होंने कहा कि यदि सरकार कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), सूचना प्रौद्योगिकी (आइटी) और डिजिटल गवर्नेंस की बात करती है, तो उसे यह भी स्पष्ट करना चाहिए कि अब तक राज्य में कितने आईटी पार्क, स्टार्टअप हब, टेक्नोलॉजी सेंटर या इनोवेशन सेंटर स्थापित किए गए हैं, जिससे झारखंड के युवाओं को आधुनिक रोजगार के अवसर मिल सकें. पर्यटन नीति का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड प्राकृतिक और सांस्कृतिक पर्यटन की अपार संभावनाओं वाला राज्य है, लेकिन प्रमुख पर्यटन स्थलों पर आज भी सड़क, पेयजल, शौचालय, आवास, सुरक्षा और प्रचार-प्रसार जैसी बुनियादी सुविधाएं संतोषजनक नहीं हैं. सरकार बताए कि पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की सुरक्षा और सुविधाओं के लिए क्या ठोस कदम उठाए गए हैं. उन्होंने कहा कि किसी भी निवेशक के लिए सबसे पहली आवश्यकता सुरक्षित, पारदर्शी और कानून आधारित वातावरण होती है. झारखंड में लगातार बढ़ती रंगदारी, अपराध, अवैध खनन और भ्रष्टाचार की घटनाएं निवेशकों का विश्वास कमजोर करती हैं. (नीचे भी पढ़ें)

सरकार स्पष्ट करे कि इन गंभीर समस्याओं पर अब तक कौन-कौन से प्रभावी और परिणामकारी कदम उठाए गए हैं. श्री वर्मा ने कहा कि सरकार वर्षों से निवेशकों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम का दावा करती रही है, लेकिन उद्योग जगत आज भी प्रक्रियाओं की जटिलता और देरी की शिकायत करता है. मुख्यमंत्री बताएं कि इस व्यवस्था को वास्तव में प्रभावी बनाने के लिए क्या सुधार किए गए हैं और उसका क्या परिणाम सामने आया है. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने स्टार्टअप को बढ़ावा देने का दावा करते हुए योजनाओं की घोषणा तो की, लेकिन नए उद्यमियों और नवाचार आधारित स्टार्टअप को आवश्यक सहयोग नहीं मिल सका. जबकि केंद्र सरकार लगातार स्टार्टअप और नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए वित्तीय सहायता और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से राज्यों का सहयोग कर रही है. उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता अब केवल घोषणाएं और बड़े-बड़े भाषण नहीं बल्कि जमीन पर परिणाम चाहती है. मुख्यमंत्री को निवेश, उद्योग, रोजगार और कानून-व्यवस्था के मुद्दों पर स्पष्ट जवाब देना चाहिए. भाजपा राज्य सरकार से पारदर्शिता और जवाबदेही की अपेक्षा करती है तथा जनता के हितों से जुड़े इन सवालों का उत्तर मांगती रहेगी. प्रेस वार्ता में प्रदेश सह मीडिया प्रभारी तारिक इमरान और नीरज सिंह भी मौजूद रहे.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Tasl wins army drone supply bid : भारतीय सेना को ड्रोन सप्लाई में टाटा ने मारी बाजी, टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स बनी एल-1 बिडर कंपनी, कुल 840 ड्रोन की आपूर्ति में मिलेगा बड़ा हिस्सा
खबर

Tasl wins army drone supply bid : भारतीय सेना को ड्रोन सप्लाई में टाटा ने मारी बाजी, टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स बनी एल-1 बिडर कंपनी, कुल 840 ड्रोन की आपूर्ति में मिलेगा बड़ा हिस्सा

July 9, 2026
nml visit of foreign service officers : आइएफएस अधिकारियों ने किया सीएसआईआर-एनएमएल का भ्रमण, अनुसंधान सुविधाओं को सराहा
खबर

nml visit of foreign service officers : आइएफएस अधिकारियों ने किया सीएसआईआर-एनएमएल का भ्रमण, अनुसंधान सुविधाओं को सराहा

July 9, 2026
Jamshedpur police encounter : मानगो में राहुल बच्चा हत्याकांड का खुलासा, पिस्तौल समेत अन्य हथियार जब्त, आरोपी शब्बे को क्यों पुलिस को मारनी पड़ी गोली, एसएसपी ने बताया, देखिये – video
खबर

Jamshedpur police encounter : मानगो में राहुल बच्चा हत्याकांड का खुलासा, पिस्तौल समेत अन्य हथियार जब्त, आरोपी शब्बे को क्यों पुलिस को मारनी पड़ी गोली, एसएसपी ने बताया, देखिये – video

July 9, 2026
Next Post
Jamshedpur JHRC deamand – जमशेदपुर में वायु प्रदूषण की नियमित निगरानी और नए मॉनिटरिंग स्टेशन स्थापित करने की मांग, जेएचआरसी के प्रमुख ने जेएसपीसीबी के कार्यालय को लिखा पत्र

Jamshedpur JHRC deamand - जमशेदपुर में वायु प्रदूषण की नियमित निगरानी और नए मॉनिटरिंग स्टेशन स्थापित करने की मांग, जेएचआरसी के प्रमुख ने जेएसपीसीबी के कार्यालय को लिखा पत्र

Jamshedpur SIR : जमशेदपुर के उपायुक्त ने चाकुलिया में एसआइआर 2026 कार्यों का लिया जायजा, मतदाताओं से गणना प्रपत्र भरने की अपील

Jamshedpur SIR : जमशेदपुर के उपायुक्त ने चाकुलिया में एसआइआर 2026 कार्यों का लिया जायजा, मतदाताओं से गणना प्रपत्र भरने की अपील

Jharkhand IT development : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित सुशासन एवं डिजिटल नवाचार के माध्यम से झारखंड को देश का अग्रणी एआई राज्य बनाने की दिशा में सरकार का रोडमैप, 1150 करोड़ रुपये का सरकार एआई पर करेगी निवेश, 10 हजार करोड़ का निवेश आकर्षित करने का लक्ष्य

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Tasl wins army drone supply bid : भारतीय सेना को ड्रोन सप्लाई में टाटा ने मारी बाजी, टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स बनी एल-1 बिडर कंपनी, कुल 840 ड्रोन की आपूर्ति में मिलेगा बड़ा हिस्सा

nml visit of foreign service officers : आइएफएस अधिकारियों ने किया सीएसआईआर-एनएमएल का भ्रमण, अनुसंधान सुविधाओं को सराहा

Jamshedpur police encounter : मानगो में राहुल बच्चा हत्याकांड का खुलासा, पिस्तौल समेत अन्य हथियार जब्त, आरोपी शब्बे को क्यों पुलिस को मारनी पड़ी गोली, एसएसपी ने बताया, देखिये – video

Jamshedpur car accident : जमशेदपुर मरीन ड्राइव पर अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, कार में सवार महिला समेत तीन लोग बाल-बाल बचे

New insulin launched : रोज नहीं, अब सप्ताह में एक बार लेना होगा इन्सुलिन का इंजेक्शन, डेनिश कंपनी ने लांच किया इन्सुलिन का नया इंजेक्शन, लागत 4 रुपये प्रति यूनिट से भी कम

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Tasl wins army drone supply bid : भारतीय सेना को ड्रोन सप्लाई में टाटा ने मारी बाजी, टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स बनी एल-1 बिडर कंपनी, कुल 840 ड्रोन की आपूर्ति में मिलेगा बड़ा हिस्सा

nml visit of foreign service officers : आइएफएस अधिकारियों ने किया सीएसआईआर-एनएमएल का भ्रमण, अनुसंधान सुविधाओं को सराहा

Jamshedpur police encounter : मानगो में राहुल बच्चा हत्याकांड का खुलासा, पिस्तौल समेत अन्य हथियार जब्त, आरोपी शब्बे को क्यों पुलिस को मारनी पड़ी गोली, एसएसपी ने बताया, देखिये – video

Jamshedpur car accident : जमशेदपुर मरीन ड्राइव पर अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, कार में सवार महिला समेत तीन लोग बाल-बाल बचे

New insulin launched : रोज नहीं, अब सप्ताह में एक बार लेना होगा इन्सुलिन का इंजेक्शन, डेनिश कंपनी ने लांच किया इन्सुलिन का नया इंजेक्शन, लागत 4 रुपये प्रति यूनिट से भी कम

Jamshedpur border area firing – जमशेदपुर से सटे कपाली में हिस्ट्रीशीटर अपराधी ने की फायरिंग, एक घायल

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News