चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की जुगितुपा पंचायत के रेंगड़पहाड़ी गांव स्थित खोड़ी पहाड़ी पहाड़ पूजा 11 जुलाई को परंपरागत तरीके से होगी. इस पहाड़ पूजा का आयोजन खोड़ी पहाड़ी संस्कृति रक्षा समिति के तत्वावधान में की जाएगी. पहाड़ पूजा 12 मौजा के ग्राम प्रधान और ग्रामीणों द्वारा की जाएगी. पहाड़ पूजा में सोनाहारा, सालवाडीह, लुआग्राम, आमलागोड़ा, मालकुंडी, सितबेड़िया, कालिदासपुर, हथियाशोली, बड़शोल, कदमाशोली समेत अन्य गांव के लोग श्रद्धा पूर्वक पहाड़ की पूजा करेंगे. क्षेत्र के लोगों का मानना है कि पहाड़ पूजा करने से क्षेत्र में अच्छी बारिश होती है और खेती बाड़ी बेहतर होता हैं. पूजा को सफल बनाने में धनंजय करूणामय, अमर हांसदा, बैजनाथ माहली, अमल माहली धर्मदास हांसदा बैजनाथ समेत अन्य सदस्य जुटे हुए हैं. (नीचे भी पढ़ें)

कमेटी के सदस्यों ने बताया कि 11 जुलाई को पहाड़ पूजा होगी और 12 जुलाई को पातानाच, काठी नाच समेत विभिन्न प्रकार के नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा और विजयी प्रतिभागियों को समारोह आयोजित कर पुरस्कृत किया जाएगा. पूजा में बंगाल और झारखंड के विभिन्न गांव के ग्रामीणों की भीड़ उमड़ेगी. पहाड़ पूजा के अवसर पर पहाड़ के तलहटी पर मेला का आयोजन होगा. पूजा को लेकर कमेटी द्वारा सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है.







