जमशेदपुर : जमशेदपुर में पुलिस एनकाउंटर के डर से हिमांशु सिंह हत्याकांड के नामजद आरोपी राहुल दुबे ने शुक्रवार को बिष्टुपुर थाना पहुंचकर सरेंडर कर दिया. जानकारी के अनुसार, राहुल दुबे दोपहर करीब 1 बजे अचानक बिष्टुपुर थाना पहुंचा और सरेंडर कर दिया. सूत्रों के मुताबिक, हाल के दिनों में पुलिस की लगातार कार्रवाई और एनकाउंटर की आशंका के बीच राहुल दुबे ने यह कदम उठाया. हालांकि, पुलिस की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है कि सरेंडर के पीछे क्या कारण था या आगे की कानूनी प्रक्रिया क्या होगी. हिमांशु सिंह की हत्या मामले में अब तक बार संचालक नीरज सिंह सहित 12 आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा चुका है. एक बार फिर पुलिस को गच्चा हाथ लगी है, जहां दो लाख रुपये के इनामी फरार आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोडरा ने बुधवार को सिविल कोर्ट स्थित सीजीएम न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं दूसरी बार एक बार फिर पुलिस को गच्चा हाथ लगा है, जहां नामजद आरोपी राहुल दुबे ने बिष्टुपुर थाना में आत्मसमर्पण किया. वह लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी, लेकिन वह पुलिस की पकड़ में नहीं आ रहा था. (नीचे भी पढ़ें)

27 जून को चापड़ से किया था हमला : गौरतलब है कि 27 जून को बिस्टुपुर स्थित डबल डाउन बार के बाहर पुलिस की मौजूदगी के दौरान करणी सेना के नेता हिमांशु सिंह पर चापड़ और चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया गया था, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी.







