जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई एमई स्कूल रोड स्थित डेजी गार्डेन स्कूल में शुक्रवार को प्री नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के बच्चों के बीच एक्सट्रा कुरिकुलर एक्टिविटीज का आयोजन किया गया. यह आयोजन स्कूल परिसर में आयोजित की गयी. इस दौरान बच्चों को माचिस की तीलियों से गणित की आकृतियां बनाने सिखाया गया. स्कूल की प्रधानाध्यापिका श्वेता शर्मा ने बताया कि स्कूल में बच्चों के लिए एक दिन एक्सट्रा करिकुलर एक्टिविटीज का आयोजन किया जाता है. (नीचे भी पढ़ें)
इस दौरान रचनात्मक तरीके से बच्चों को कठिन से कठिन चीजों को सरल बनाकर उन्हें खेल के माध्यम से समझाया जाता है. शुक्रवार को बच्चों के बीच गणित की आकृतियों से अवगत कराया गया. प्राचार्य ने बताया कि यदी बच्चों को खेल के माध्यम से कुछ सिखाया या पढ़ाया जाये तो उनकी रुचि दोगुनी हो जाती है. (नीचे भी पढ़ें)
उसे बच्चे जल्दी सिख लेते है. इसलिए ही उन्होंने माचिस की तीलियों का इस्तेमाल कर आयत, वर्ग, त्रिकोण जैसी कई क्रियाओं को बनाना सिखाया गया. इस अवसर पर शिक्षिका मधु सेठ, शशिकला सिंह और शिक्षा अग्निहोत्री शामिल रही.







