जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला (जमशेदपुर) अंतर्गत विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत पात्र लाभुकों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से सम्मान राशि एवं पेंशन राशि का भुगतान किया गया है. जिला प्रशासन द्वारा सभी योजनाओं की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि पात्र लाभुकों को समय पर योजनाओं का लाभ मिल सके. झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत जिले के 2,85,704 लाभुकों के बैंक खातों में जून माह तक की सम्मान राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित कर दी गई है. (नीचे भी पढ़ें)
इसी प्रकार सर्वजन पेंशन योजना के तहत जिले के कुल 2,48,021 लाभुकों को भी जून माह तक का भुगतान कर दिया गया है. इनमें राज्य सामाजिक सुरक्षा वृद्धावस्था पेंशन योजना के 1,76,299, आदिम जनजाति पेंशन योजना के 6,042, राज्य विधवा सम्मान पेंशन योजना के 46,607, इंटरनली डिस्प्लेस्ड पेंशन स्कीम के 819, स्वामी विवेकानंद नि:शक्त स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना के 18,247 तथा थर्ड जेंडर पेंशन योजना के 7 लाभुक शामिल हैं.







