जमशेदपुर : टाटा मोटर्स ब्लड डोनेशन सेंटर में सीपीएस एवं ट्रिम फैक्ट्री के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में कर्मचारियों और रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसके परिणामस्वरूप कुल 244 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया. कार्यक्रम में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह, ट्रिम फैक्ट्री एवं सीपीएस की जीएम किरण नरेंद्रन, ईआर हेड सौमिक रॉय सहित कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे. (नीचे भी पढ़ें)

शिविर के दौरान 50 से अधिक बार स्वैच्छिक रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह तथा अन्य अतिथियों ने सम्मानित किया. इस अवसर पर वक्ताओं ने नियमित रक्तदान को मानव सेवा का सर्वोच्च कार्य बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से इस अभियान से जुड़ने की अपील की. यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आरके सिंह ने रक्तदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि उनके सहयोग से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में बड़ी मदद मिलेगी. उन्होंने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यक्रमों में कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी की अपेक्षा की.







