चांडिल : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र से चोरी हुई हीरो होंडा पैशन प्रो (रजिस्ट्रेशन संख्या जेएच05बीटी1692) मोटरसाइकिल को चांडिल पुलिस ने बरामद कर लिया है. इस संबंध में वादी मिलन प्रामाणिक की शिकायत पर चांडिल थाना कांड संख्या 92/26, दिनांक 3 जुलाई 2026 को भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज किया गया था. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए चोरी की घटना का खुलासा किया. (नीचे भी पढ़ें)

मामले में सिदगोड़ा के बागुनहातु में दो आरोपियों में चंदन बागती उर्फ चंदू बागती (19 वर्ष) एवं शिवा सरदार (20 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है.







