जमशेदपुर : जमशेदपुर की बेटी अवनी केजरीवाल ने सीबीएसई बोर्ड की 12वीं कॉमर्स की परीक्षा में 100 फीसदी अंक प्राप्त कर पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. रविवार को अवनी का समारोह पूर्वक सम्मान किया गया. अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य संतोष अग्रवाल ने सम्मान समारोह में शामिल होकर अवनी को आशीर्वाद देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.







