
जमशेदपुर : झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन रेल जमशेदपुर का चुनाव परिणाम सोमवारको जारी कर दिया गया. इसके तहत 13 अक्तूबर को मतदान हुआ था, जिसमें सात प्रत्याशी और नौ डेलिगेट प्रत्याशी को विजयी घोषित किया गया. इसके तहत अध्यक्ष जयनारायण महतो, उपसभापति के पद पर दिनेश राम, सचिव के पद पर आशीषन पतरस लुगुन, कोषाध्यक्ष पद पर प्रभु भुइयां, संयुक्त सचिव पद पर दुलाराम टुडू, केंद्रीय सदस्य के तौर पर रामलाल झा, अंकेक्षक के प द पर चंदन कुमार सिंह जबकि डेलिगेट प्रतिनधि में बुधन टुडू, नरेंद्र सिंह, सिमांतो गगराई, सुशील कुमार महतो, रवींद्र मुंडा, दीपक महतो, ललित नारायण यादव, नाइकी कंडाई बुरु,कुश तिवारी चयनित हुए.



