जमशेदपुर : जमशेदपुर के उलीडीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत शंकोशाई रोड नंबर-5 स्थित जेपी स्कूल के पास एक युवक पर हमला कर जख्मी कर दिया गया. हमले में घायल अमन सिंह ने आरोप लगाया है कि रोहन और उसके 4-5 साथियों ने उस पर पत्थरों से हमला कर दिया. उसका यह भी आरोप है कि आरोपी चापड़ लेकर भी मौके पर पहुंचे थे. (नीचे भी पढ़ें)

घायल अमन सिंह के अनुसार, विवाद की शुरुआत एक गोलगप्पा ठेले पर हुई कहासुनी से हुई, जिसके बाद आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया. (नीचे भी पढ़ें)
हालांकि, अमन सिंह ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराने से इनकार करते हुए कहा कि वह खुद ही इसका बदला लेगा. फिलहाल इस घटना को लेकर उलीडीह पुलिस में किसी भी शिकायत दर्ज होने की पुष्टि नहीं हुई है.















