गालूडीह : गालूडीह के दारिसाई स्थित क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र परिसर में 20 हाईमास्ट लाइटें लगाए जाने के बाद पूरा परिसर रात के समय भी रौशनी से जगमगा उठा है. पहले परिसर के कई हिस्सों में अंधेरा रहने के कारण कर्मचारियों एवं किसानों को आवाजाही में परेशानी होती थी. साथ ही सांप, बिच्छू एवं अन्य जहरीले जीव-जंतुओं का भय भी बना रहता था. हाईमास्ट लाइट लगने के बाद अब केंद्र परिसर में रात के समय भी पर्याप्त रौशनी रह रही है, जिससे कर्मचारियों, शोधकर्ताओं एवं किसानों को काफी सुविधा हो गई है. परिसर में रौशनी बढ़ने से सांप-बिच्छुओं के खतरे में भी कमी आई है और लोगों ने राहत की सांस ली है. स्थानीय लोगों और केंद्र से जुड़े कर्मचारियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे एक महत्वपूर्ण कदम बताया है.







