रांची : झारखंड भाजपा ओबीसी मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिला अध्यक्षों की बैठक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अमरदीप यादव की अध्यक्षता में पार्टी के प्रदेश कार्यालय में संपन्न हुई. इस बैठक में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण, सामाजिक समरसता, डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से कार्यकर्ता को प्रशिक्षण लेना तथा और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों के सफ़लता को लेकर मार्गदर्शन प्रदान किया. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का सबसे बड़ा आधार उसके कार्यकर्ता हैं. श्री सिंह ने कार्यकर्ताओं को संगठन के निर्धारित कार्यक्रमों को शक्ति केंद्र व बूथ स्तर तक नागरिकों तक पहुंचाने, उनको योजना से जोड़ने तथा समाज के सभी वर्गों के बीच सक्रिय होकर उनके हितों के लिए आवाज उठाना और निरंतर संवाद स्थापित करने का निर्देश दिया. साथ ही सेवा, संगठन और समर्पण की भावना के साथ कार्य करने पर बल देते हुए आगामी चुनौतियों के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार रहने का आह्वान किया. बैठक में भाजपा के प्रदेश मंत्री सह ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमरदीप यादव ने कहा कि ओबीसी मोर्चा, समाज के प्रत्येक वर्ग तक पार्टी की विचारधारा एवं केंद्र की सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्ध है. झारखंड की वर्तमान जेएमएम, कांग्रेस, राजद और वामपंथी गठबंधन की हेमंत सरकार भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी है. (नीचे भी पढ़ें)
बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री ईश्वर प्रजापति ने और धन्यवाद ज्ञापन चौधरी महतो ने किया. बैठक का शुभारंभ डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण कर और वंदे मातरम् गीत से हुआ जबकि बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत केशरी, परमेश्वर चौधरी, अजय गुप्ता, प्रोफेसर अर्जुन वर्मा, इंद्रजीत यादव उर्फ लालू, संजू कुशवाहा, अमित अग्रवाल, सुधीर यादव, रमेश बर्मन, शेखर कुमार, प्रकाश साहू, नरेश साहू, गोपाल सोनी, मुखलाल मेहता, संदीप भगत समेत प्रदेश पदाधिकारी और जिला प्रभारी और अध्यक्ष उपस्थित रहे.







