जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची बाजार में गुंडागर्दी का एक वीडियो सामने आया है. इसमें मानगो शंकोसाई का रहने वाला राकेश केशरी और उसके स्टाफ पर साकची टिनशेड मार्केट में हमला किया जा रहा है. हमलावर मोहम्मद फहीम है. इसको लेकर वीडियो के साथ एक शिकायत साकची थाना में दर्ज करायी गयी है. (नीचे भी पढ़ें)
इसमें बताया गया है कि साकची टिनशेड मार्केट में वह फल का कारोबार करता है. 17 जुलाई की सुबह 8 बजे साकची मंडी में स्थित अपनी फल दुकान में था. इसी बीच धातकीडीह का रहने वाला मोहम्मद फहीम आया और उससे फल का दाम पूछ कर चला गया. फिर कुछ देर के बाद अचानक वापस आकर और फल का रेट को लेकर गाली गलौज करने लगा. इसके बाद फल को उसने रोड पर फेंक दिया और अपना शर्ट खोलकर गुंडा की तरह आया और उसके स्टाफ अरसद हुसैन को खींचकर नीचे रोड पर गिराकर हाथ और मुक्के से अंधाधुंध मारने लगा और उसे रास्ते में पटककर जान से मारने की नियत से छाती में बैठकर गला दबाने लगा. इसी बीच दुकान के अन्य स्टाफ माधव चातर को खींचकर लात और जूता से मारने लगा और दुकान के सामने पटककर घसीटने लगा. यह बताया गया है कि उस पर कातिलाना हमला किया गया.







