जमशेदपुर : जमशेदपुर में रक्त की भारी कमी को देखते हुए लगातार रक्तदान शिविर का आयोजन हो रहा है. टाटा स्टील के विभिन्न विभागों में रक्तदान शिविर लगाया जार हा है. इसी कड़ी में टाटा स्टील के एचआरबीपी स्टील यशवंत पांडेय के दिशा निर्देश पर एच ब्लास्ट फर्नेस जेडीसी की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन मुख्य अतिथि टाटा वर्कर्स यूनियन के महासचिव सतीश कुमार सिंह ने किया. (नीचे भी पढ़ें)

इस मौके पर एचआरबीपी यशवंत पांडेय, कोषाध्यक्ष आमोद दुबे, उपाध्यक्ष संजीव तिवारी समेत अन्य लोग मौजूद थे. इस कार्यक्रम का नेतृत्व चीफ शंभू नाथ, यूनियन कमेटी मेंबर धुरेंद्र प्रधान एवं रविशंकर पांडेय और हेड राधारमण ने किया. विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और समर्पित कर्मचारियों के पूर्ण सहयोग से इस सामाजिक पहल को सफल बनाया. इस दौरान कुल 131 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया.







