• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, July 18, 2026
28 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur east mla purnima meets dc : जनहित के एजेंडा और प्रमुख समस्याओं पर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने उपायुक्त से की मुलाकात, समस्याओं पर विस्तृत चर्चा कर त्वरित कार्रवाई की रखी मांग

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से जुड़े जनहित के विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों एवं दिशा बैठक की कार्यवाही में शामिल नहीं किए गए एजेंडा प्रस्तावों को लेकर शुक्रवार को जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने जिला उपायुक्त राजीव रंजन से मुलाकात की.  उन्होंने दिशा बैठक में आंशिक रूप से स्वीकृत प्रस्तावों के शेष कार्यों को शीघ्र पूरा कराने, बैठक की कार्यवाही से बाहर रह गए 21 महत्वपूर्ण एजेंडा प्रस्तावों पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने और विधानसभा क्षेत्र से संबंधित 12 प्रमुख जनहित के मुद्दों पर त्वरित पहल करने का आग्रह किया. विधायक पूर्णिमा साहू ने उपायुक्त को अवगत कराया कि उनके कार्यालय द्वारा 28 मई को दिशा बैठक के लिए जनहित से जुड़े 26 एजेंडा प्रस्ताव भेजे गए थे, किंतु 29 मई को आयोजित बैठक की कार्यवाही में केवल तीन प्रस्तावों को आंशिक रूप से शामिल किया गया, जबकि 21 महत्वपूर्ण बिंदु पूरी तरह से छूट गए. उन्होंने कहा कि इन प्रस्तावों का सीधा संबंध आम जनता की मूलभूत सुविधाओं एवं क्षेत्र के विकास से है, इसलिए इन पर शीघ्र कार्रवाई करना आवश्यक है. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने दिशा की बैठक में आंशिक रूप से स्वीकृत प्रस्तावों के शेष कार्यों को पूरा कराने की मांग करते हुए बिरसानगर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित आवासीय ब्लॉकों में सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट, पेयजल एवं बिजली जैसी आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने, जेपी सेतु बस स्टैंड, मानगो का जीर्णोद्धार कर वेटिंग रूम, डॉर्मेट्री, शौचालय, शेड, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, सुरक्षा एवं स्वच्छता की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा जर्जर बिजली पोलों को बदलने, खुले विद्युत तारों को सुरक्षित करने एवं ओवरलोडेड ट्रांसफार्मरों के उन्नयन की मांग की. इसके अलावा उन्होंने दिशा बैठक की कार्यवाही से छूटे हुए 21 महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की. इनमें शहर के सुलभ इंटरनेशनल शौचालयों की जर्जर स्थिति में सुधार, सीवरेज सफाई के लिए जेटिंग क्लीनिंग मशीन की खरीद, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत ऋणग्रस्त महिलाओं की समस्याओं का समाधान, जेएनएसी यार्ड में वर्षों से अनुपयोगी पड़े डस्टबिन, टोटो, कचरा वाहन, सीवरेज क्लीनिंग वाहन, मोबाइल एवं पिंक टॉयलेट जैसी सार्वजनिक संपत्तियों की मरम्मत कर उन्हें जनता की सेवा में लगाने एवं लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग शामिल है. (नीचे भी पढ़ें)

ADVERTISEMENT

विधायक पूर्णिमा साहू ने बिरसानगर थाना के उन्नयन एवं दो भागों में विभाजन, अवैध जुआ, सट्टा एवं लॉटरी पर रोक, नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई एवं नशामुक्ति-पुनर्वास केंद्र की स्थापना, मानसून को देखते हुए एनडीआरएफ की स्थायी तैनाती, सरकारी विद्यालयों के बिजली लोड बढ़ाने, कंपनी क्वार्टरों को तोड़कर व्यावसायिक विस्तार की समीक्षा, सामुदायिक भवनों में बिजली एवं पानी कनेक्शन उपलब्ध कराने, मोहल्ला क्लीनिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के नियमित निरीक्षण, स्वास्थ्य केंद्रों में एएनएम एवं जीएनएम की नियुक्ति, मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने की प्रक्रिया में तेजी, नए एमजीएम अस्पताल तक निःशुल्क बस सेवा, 108 एम्बुलेंस सेवा को सुदृढ़ बनाने, सुवर्णरेखा नदी में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करने, लिट्टी चौक से एनएच-33 तक सुवर्णरेखा नदी पुल निर्माण में तेजी लाने, माध्यमिक विद्यालयों का प्लस-टू में उत्क्रमण, विद्यालयों में शिक्षकों एवं एनसीसी प्रशिक्षकों की प्रतिनियुक्ति के साथ कौशल विकास केंद्र स्थापित कर स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की मांग भी रखी. (नीचे भी पढ़ें)

 विधायक पूर्णिमा साहू ने जनहित से जुड़े 12 अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी जिला उपायुक्त का ध्यान आकृष्ट कराया. इनमें विधानसभा क्षेत्र में सर्वसुविधायुक्त स्थायी आधार सेवा केंद्र की स्थापना, निजी कंपनियों के सीएसआर फंड से किए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु विशेष बैठक आयोजित करना, बारीडीह जिला स्कूल एवं भालूबासा हरिजन स्कूल को सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस का दर्जा दिलाना, बीपीएल एवं अंत्योदय कार्डधारियों को बिजली एवं पानी की रियायती अथवा निःशुल्क सुविधा उपलब्ध कराना, भूमिहीन एसटी, एससी एवं ओबीसी परिवारों को स्थानीय जांच के आधार पर जाति प्रमाण पत्र निर्गत करना, सरकारी विद्यालयों को रियायती दर पर बिजली एवं पानी उपलब्ध कराना, आंगनबाड़ी केंद्रों का आधुनिकीकरण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन का समय पर भुगतान, सिदगोड़ा स्थित प्रोफेशनल कॉलेज को शीघ्र क्रियाशील करने हेतु संयुक्त स्थल निरीक्षण, शहर में अवैध पार्किंग वसूली पर रोक एवं पार्किंग टेंडर प्रक्रिया को सरल बनाना, भुइयांडीह श्मशान घाट, एबीएम कॉलेज के पीछे, गोलमुरी सर्कस मैदान एवं नेताजी सुभाष मैदान सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थलों से अवैध अतिक्रमण हटाने एवं भालूबासा पुलिया के ऊपर निर्मित दुकानों का शीघ्र आवंटन एवं दुकानदारों को रियायती दर पर बिजली-पानी की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग प्रमुख रूप से शामिल रही. (नीचे भी पढ़ें)

विधायक पूर्णिमा साहू ने जिला उपायुक्त से आग्रह किया कि इन सभी जनहितकारी विषयों पर संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया जाए और प्रत्येक बिंदु पर हुई प्रगति से उनके कार्यालय को लिखित रूप से अवगत कराया जाए. उपायुक्त राजीव रंजन ने विधायक द्वारा उठाए गए सभी विषयों का गंभीरतापूर्वक अवलोकन करते हुए आश्वस्त किया कि जनहित से जुड़े इन मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर शीघ्र एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

Team Sharp Bharat D

Team Sharp Bharat D

Related Posts

Tatanagar station action : टाटानगर स्टेशन में आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, बड़े पैमाने पर गांजा के साथ तीन गिरफ्तार
खबर

Tatanagar station action : टाटानगर स्टेशन में आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, बड़े पैमाने पर गांजा के साथ तीन गिरफ्तार

July 18, 2026
jamshedpur police quick action : साकची बाजार में गुंडागर्दी करने वाले की पुलिस ने निकाली गुंडई, कमर में रस्सी लगाकर बाजार लायी, मंगायी माफ़ी, देखिये – video
खबर

jamshedpur police quick action : साकची बाजार में गुंडागर्दी करने वाले की पुलिस ने निकाली गुंडई, कमर में रस्सी लगाकर बाजार लायी, मंगायी माफ़ी, देखिये – video

July 18, 2026
tata steel changes : टाटा स्टील के पदाधिकारियों का ट्रांसफर पोस्टिंग, नयी ब्रांड कस्टोडियन बनायी गयी
खबर

tata steel changes : टाटा स्टील के पदाधिकारियों का ट्रांसफर पोस्टिंग, नयी ब्रांड कस्टोडियन बनायी गयी

July 17, 2026
Next Post
jamshedpur police quick action : साकची बाजार में गुंडागर्दी करने वाले की पुलिस ने निकाली गुंडई, कमर में रस्सी लगाकर बाजार लायी, मंगायी माफ़ी, देखिये – video

jamshedpur police quick action : साकची बाजार में गुंडागर्दी करने वाले की पुलिस ने निकाली गुंडई, कमर में रस्सी लगाकर बाजार लायी, मंगायी माफ़ी, देखिये - video

Tatanagar station action : टाटानगर स्टेशन में आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, बड़े पैमाने पर गांजा के साथ तीन गिरफ्तार

Tatanagar station action : टाटानगर स्टेशन में आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, बड़े पैमाने पर गांजा के साथ तीन गिरफ्तार

Horoscope Know Your Day Saturday 18th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 18 जुलाई 2026

Horoscope Know Your Day Saturday 18th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 18 जुलाई 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Saturday 18th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 18 जुलाई 2026

Tatanagar station action : टाटानगर स्टेशन में आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, बड़े पैमाने पर गांजा के साथ तीन गिरफ्तार

jamshedpur police quick action : साकची बाजार में गुंडागर्दी करने वाले की पुलिस ने निकाली गुंडई, कमर में रस्सी लगाकर बाजार लायी, मंगायी माफ़ी, देखिये – video

jamshedpur east mla purnima meets dc : जनहित के एजेंडा और प्रमुख समस्याओं पर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने उपायुक्त से की मुलाकात, समस्याओं पर विस्तृत चर्चा कर त्वरित कार्रवाई की रखी मांग

tata steel changes : टाटा स्टील के पदाधिकारियों का ट्रांसफर पोस्टिंग, नयी ब्रांड कस्टोडियन बनायी गयी

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Tatanagar station action : टाटानगर स्टेशन में आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, बड़े पैमाने पर गांजा के साथ तीन गिरफ्तार

jamshedpur police quick action : साकची बाजार में गुंडागर्दी करने वाले की पुलिस ने निकाली गुंडई, कमर में रस्सी लगाकर बाजार लायी, मंगायी माफ़ी, देखिये – video

jamshedpur east mla purnima meets dc : जनहित के एजेंडा और प्रमुख समस्याओं पर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने उपायुक्त से की मुलाकात, समस्याओं पर विस्तृत चर्चा कर त्वरित कार्रवाई की रखी मांग

tata steel changes : टाटा स्टील के पदाधिकारियों का ट्रांसफर पोस्टिंग, नयी ब्रांड कस्टोडियन बनायी गयी

Jamshedpur asisc zonal competition : केपीएस कदमा में एएसआइएससी जोनल वक्तृत्व प्रतियोगिता 2026 आयोजित, प्रतियोगिता में एएसआइएससी से संबद्ध 28 स्कूलों के 81 बच्चे हुए शामिल

jharkhand got new gift : झारखंड को रेलवे का तोहफा, मुरी पिस्का अमृत भारत स्टेशन में हुए शामिल, पीएम ने किया ऑन लाइन उद्घाटन

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News