• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Wednesday, October 28, 2026
24 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Adityapur water project : आदित्यपुर वृहद जलापूर्ति योजना में हो रहे विलंब को लेकर नगर आयुक्त से मिले पुरेंद्र नारायण सिंह, पूरे प्रोजेक्ट के बारे में हुई गंभीर चर्चा

July 18, 2026
in खबर
0
Adityapur water project : आदित्यपुर वृहद जलापूर्ति योजना में हो रहे विलंब को लेकर नगर आयुक्त से मिले पुरेंद्र नारायण सिंह, पूरे प्रोजेक्ट के बारे में हुई गंभीर चर्चा
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : करीब 395.15 करोड़ रुपये की लागत से बन रही सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर शहरी जलापूर्ति योजना एक बार फिर सवालों के घेरे में है. तीन वर्षों में पूरी होने वाली यह महत्वाकांक्षी परियोजना करीब आठ वर्ष बाद भी धरातल पर नहीं उतर सकी है. करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद शहरवासी आज भी स्वच्छ पेयजल के लिए तरस रहे हैं. लगातार समय-सीमा बढ़ने और एजेंसी के बार-बार वादा तोड़ने से लोगों में भारी नाराजगी है. शनिवार को नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष एवं आदित्यपुर-गम्हरिया विकास समिति के अध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने नगर आयुक्त एजाज अनवर से मुलाकात कर तीन सूत्री मांगपत्र सौंपा. समिति ने स्पष्ट कहा कि यदि 22 जुलाई तक आदित्यपुर-2 क्षेत्र में जलापूर्ति शुरू नहीं हुई तो आगे आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी. समिति ने आरोप लगाया कि 4 दिसंबर 2018 को शुरू हुई इस परियोजना को 3 दिसंबर 2021 तक पूरा कर नगर निगम को सौंपा जाना था, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिल रहे हैं. एजेंसी जिंदल ने भी दावा किया था कि 15 जुलाई 2026 से आदित्यपुर-2 में जलापूर्ति शुरू हो जाएगी, लेकिन तय तिथि गुजर जाने के बाद भी लोगों को पानी नहीं मिला. (नीचे भी पढ़ें)

उल्टे टेस्टिंग के नाम पर केवल रॉ वाटर छोड़ा गया और अब तकनीकी खराबी का हवाला देकर नई-नई समय-सीमाएं तय की जा रही हैं. समिति ने कहा कि पाइपलाइन में फॉल्ट ढूंढने के नाम पर आदित्यपुर-2 की नई बनी बिटुमिन सड़कों को जगह-जगह खोदकर बर्बाद कर दिया गया है. इससे आम लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है. लोगों का सवाल है कि यदि परियोजना की गुणवत्ता सही थी तो जलापूर्ति शुरू होने से पहले ही इतनी बड़ी तकनीकी खामियां कैसे सामने आ गईं. विकास समिति ने परियोजना की थर्ड पार्टी तकनीकी जांच, वर्षों पहले लगाए गए उपकरणों की गुणवत्ता की स्वतंत्र जांच तथा पूरी जलापूर्ति प्रणाली का सार्वजनिक ट्रायल कराने की मांग की है. समिति का कहना है कि जनता को यह जानने का अधिकार है कि आखिर परियोजना में देरी क्यों हुई, अतिरिक्त कितना खर्च हुआ और इसकी जवाबदेही किसकी है. समिति ने यह भी आरोप लगाया कि नई योजना समय पर पूरी नहीं होने के कारण सरकार को पुरानी जलापूर्ति व्यवस्था के रखरखाव पर हर वर्ष करोड़ों रुपये अतिरिक्त खर्च करने पड़ रहे हैं. (नीचे भी पढ़ें)

यदि परियोजना समय पर पूरी हो जाती तो सरकारी धन की बचत होती और शहरवासियों को वर्षों पहले ही नियमित पेयजल मिलना शुरू हो जाता. प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम के सभी 35 वार्डों में खराब स्ट्रीट लाइट एवं हाईमास्ट लाइट की तत्काल मरम्मत, प्रत्येक वार्ड में 25 नई स्ट्रीट लाइट लगाने तथा बरसात को देखते हुए बड़े नालों, नालियों और सार्वजनिक स्थलों पर विशेष सफाई अभियान चलाने की भी मांग की. वहीं नगर आयुक्त एजाज अनवर ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि जलापूर्ति योजना को शुरू होने में अभी और समय लगेगा. उन्होंने कहा कि सीतारामपुर का 30 एमएलडी ट्रीटमेंट प्लांट शुरू होने में कम से कम दो महीने लगेंगे, क्योंकि अभी कई तकनीकी खामियों को दूर किया जा रहा है. वहीं सांपड़ा का 60 एमएलडी प्लांट अगले वर्ष शुरू होने की संभावना है. इधर, एजेंसी की वादाखिलाफी को जिला प्रशासन ने भी गंभीरता से लिया है. सूत्रों के अनुसार उपायुक्त ने संबंधित एजेंसी को तलब कर देरी और तकनीकी खामियों पर जवाब मांगा है. मौके पर एसएन यादव, एसडी प्रसाद, उदित यादव, अश्वनी सिंह, कुमार विपिन बिहारी प्रसाद, देव प्रकाश, संजय कुमार सिंह, सिद्धनाथ सिंह यादव, उमाशंकर राम, दिलीप मंडल, रामानंद भक्ता, कैलाश शाह, छविनाथ प्रसाद, ओमप्रकाश, सेवा सिंह, सिमरन मेहरा, संतोष यादव, विनोद कुमार, सोनू पासवान, संदीप साहू, विजय गुप्ता, विनोद कुमार जायसवाल और ऋषि गुप्ता सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

jamshedpur rural-पटमदा में श्री रामचरितमानस अखंड संपूर्ण पाठ 1 व 2 नवंबर को
खबर

jamshedpur rural-पटमदा में श्री रामचरितमानस अखंड संपूर्ण पाठ 1 व 2 नवंबर को

October 28, 2026
jamshedpur rural- रांची में राजस्व उप निरीक्षक की हत्या के विरोध में पोटका अंचल कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन, गुरुवार को कलमबंद हड़ताल
खबर

jamshedpur rural- रांची में राजस्व उप निरीक्षक की हत्या के विरोध में पोटका अंचल कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन, गुरुवार को कलमबंद हड़ताल

October 28, 2026
jharkhand palamu dc order-पलामू जिले में 29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद, चक्रवात‘अर्नब’को लेकर उपायुक्त का आदेश
खबर

jharkhand palamu dc order-पलामू जिले में 29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद, चक्रवात‘अर्नब’को लेकर उपायुक्त का आदेश

October 28, 2026
Next Post
Tata steel board meeting scheduled : टाटा स्टील के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की बैठक 30 जुलाई को, इन एजेंडा पर होगी चर्चा

Tata steel board meeting scheduled : टाटा स्टील के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की बैठक 30 जुलाई को, इन एजेंडा पर होगी चर्चा

Jamshedpur photo walk : ​ग्रामीण क्षेत्र के फोटोग्राफरों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की कोशिश, ‘फोटोग्राफर एसोसिएशन ऑफ जमशेदपुर’ और ‘निकॉन इंडिया’ का साझा प्रयास

Jamshedpur photo walk : ​ग्रामीण क्षेत्र के फोटोग्राफरों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की कोशिश, 'फोटोग्राफर एसोसिएशन ऑफ जमशेदपुर' और 'निकॉन इंडिया' का साझा प्रयास

Jamshedpur boy dies after fall from ninth floor :  जमशेदपुर पीएम आवास योजना की नौवीं मंजिल से गिरकर 12 वर्षीय बच्चे की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Jamshedpur boy dies after fall from ninth floor :  जमशेदपुर पीएम आवास योजना की नौवीं मंजिल से गिरकर 12 वर्षीय बच्चे की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

tata steel tmh jdc : टीएमएच की वार्षिक जेडीसी संपन्न, डीबी सुंदर रामम ने कहा – टीएमएच को चिकित्सा के क्षेत्र में पूर्वोत्तर भारत की पहचान बनाने की कोशिश

tata steel tmh jdc : टीएमएच की वार्षिक जेडीसी संपन्न, डीबी सुंदर रामम ने कहा – टीएमएच को चिकित्सा के क्षेत्र में पूर्वोत्तर भारत की पहचान बनाने की कोशिश

by Team Sharp Bharat D
October 27, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील द्वारा संचालित टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) का वार्षिक जेडीसी का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य अतिथि...

by Team Sharp Bharat K
October 27, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील द्वारा संचालित टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) का वार्षिक जेडीसी का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य अतिथि...

jharkhand womens empowerment : देवघर के संग्रामलोढ़िया में महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण अभियान, मां पुष्पा सेवा संस्थान ट्रस्ट की सचिव ऋतु सिंह के नेतृत्व में हुई पहल

jharkhand womens empowerment : देवघर के संग्रामलोढ़िया में महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण अभियान, मां पुष्पा सेवा संस्थान ट्रस्ट की सचिव ऋतु सिंह के नेतृत्व में हुई पहल

by Team Sharp Bharat K
October 27, 2026

देवघर : महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से मां पुष्पा सेवा संस्थान...

jamshedpur kali puja : सोनारी सबुज संघ में 63वीं काली पूजा की धूम, 7 से 13 नवंबर तक होंगे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन

jamshedpur kali puja : सोनारी सबुज संघ में 63वीं काली पूजा की धूम, 7 से 13 नवंबर तक होंगे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन

by Team Sharp Bharat K
October 27, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी स्थित सबुज संघ के श्री श्री काली पूजा सार्वजनिक समिति की ओर से इस वर्ष...

jamshedpur flat : कदमा के आवास रीजेंसी में पार्किंग पर गैरेज निर्माण को लेकर विवाद, महिलाओं से अभद्रता का आरोप

jamshedpur flat : कदमा के आवास रीजेंसी में पार्किंग पर गैरेज निर्माण को लेकर विवाद, महिलाओं से अभद्रता का आरोप

by Team Sharp Bharat K
October 27, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र के भाटिया बस्ती स्थित आवास रीजेंसी सोसाइटी में खुले पार्किंग क्षेत्र में गैरेज...

jharkhand cabinet : झारखंड कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पारित, एमजीएम अस्पताल के नए भवन बनेगा, खर्च होंगे 5 अरब रुपये, चांडिल मेगालिफ्ट योजना पर मुहर, विधानसभा का सत्र का तिथि को मंजूरी, जाने क्या क्या हुआ प्रस्ताव पारित, देखिये – video

jharkhand cabinet : झारखंड कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पारित, एमजीएम अस्पताल के नए भवन बनेगा, खर्च होंगे 5 अरब रुपये, चांडिल मेगालिफ्ट योजना पर मुहर, विधानसभा का सत्र का तिथि को मंजूरी, जाने क्या क्या हुआ प्रस्ताव पारित, देखिये – video

by Team Sharp Bharat K
October 27, 2026

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर को झारखंड मंत्रालय में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक...

jamshedpur sad news : झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य झामुमो नेता मोहन कर्मकार के आवास पहुंचे, जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी रहे साथ, दिवंगत पत्नी को दी श्रद्धांजलि

jamshedpur sad news : झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य झामुमो नेता मोहन कर्मकार के आवास पहुंचे, जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी रहे साथ, दिवंगत पत्नी को दी श्रद्धांजलि

by Team Sharp Bharat K
October 27, 2026

जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने झामुमो के केन्द्रीय नेता सह झारखंड...

jamshedpur helping hand : कृत्रिम हाथ लगते ही खिले चेहरे, दिव्यांगजनों के जीवन में आई नई उम्मीद, हेल्प क्रॉस सोसाइटी, इनाली फाउंडेशन एवं रोटरी क्लब ऑफ पुणे डाउन टाउन के संयुक्त सहयोग से दो दिवसीय शिविर का शुभारंभ

jamshedpur helping hand : कृत्रिम हाथ लगते ही खिले चेहरे, दिव्यांगजनों के जीवन में आई नई उम्मीद, हेल्प क्रॉस सोसाइटी, इनाली फाउंडेशन एवं रोटरी क्लब ऑफ पुणे डाउन टाउन के संयुक्त सहयोग से दो दिवसीय शिविर का शुभारंभ

by Team Sharp Bharat K
October 27, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर माइकल जॉन ऑडिटोरियम में हेल्प क्रॉस सोसाइटी, इनाली फाउंडेशन एवं रोटरी क्लब ऑफ पुणे डाउन...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

tata steel tmh jdc : टीएमएच की वार्षिक जेडीसी संपन्न, डीबी सुंदर रामम ने कहा – टीएमएच को चिकित्सा के क्षेत्र में पूर्वोत्तर भारत की पहचान बनाने की कोशिश

tata steel tmh jdc : टीएमएच की वार्षिक जेडीसी संपन्न, डीबी सुंदर रामम ने कहा – टीएमएच को चिकित्सा के क्षेत्र में पूर्वोत्तर भारत की पहचान बनाने की कोशिश

jharkhand womens empowerment : देवघर के संग्रामलोढ़िया में महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण अभियान, मां पुष्पा सेवा संस्थान ट्रस्ट की सचिव ऋतु सिंह के नेतृत्व में हुई पहल

jamshedpur kali puja : सोनारी सबुज संघ में 63वीं काली पूजा की धूम, 7 से 13 नवंबर तक होंगे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन

jamshedpur flat : कदमा के आवास रीजेंसी में पार्किंग पर गैरेज निर्माण को लेकर विवाद, महिलाओं से अभद्रता का आरोप

jharkhand cabinet : झारखंड कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पारित, एमजीएम अस्पताल के नए भवन बनेगा, खर्च होंगे 5 अरब रुपये, चांडिल मेगालिफ्ट योजना पर मुहर, विधानसभा का सत्र का तिथि को मंजूरी, जाने क्या क्या हुआ प्रस्ताव पारित, देखिये – video

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News