जमशेदपुर : जमशेदपुर में एक दर्दनाक हादसे में 12 वर्षीय सचिन मुर्मू की पीएम आवास योजना की इमारत की नौवीं मंजिल से गिरने से मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, सचिन अपने दोस्तों के साथ खेलने के लिए घर से निकला था. इसी दौरान वह पीएम आवास योजना की इमारत की नौवीं मंजिल तक पहुंच गया, जहां से वह नीचे गिर गया. घटना के बाद आसपास के लोगों और परिजनों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. (नीचे भी पढ़ें)

मृतक के पिता मसांगुन, जो पेशे से सिविल मिस्त्री हैं, ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही बेटे की मौत हो चुकी थी. हादसे के बाद परिवार में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. (नीचे भी पढ़ें)
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि बच्चा किन परिस्थितियों में ऊपर से गिरा. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह महज एक दुर्घटना थी या इसके पीछे कोई अन्य कारण है.















