जमशेदपुर: जमशेदपुर के कदमा बीएच एरिया रोड नंबर-8 निवासी करीब 30 वर्षीय राजेश महानंद 21 जुलाई को दोपहर करीब 2 बजे से लापता हैं. परिजनों के अनुसार, लापता होने के समय उन्होंने पीले रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी. बताया गया कि 20 जुलाई को पेड़ से गिरने के कारण उनके सिर में गंभीर चोट लगी थी, जिसके बाद उनका इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा था. (नीचे देखे पूरी खबर)

इलाज के दौरान 21 जुलाई को दोपहर करीब 2 बजे वे अस्पताल से अचानक लापता हो गए. काफी तलाश के बावजूद उनका अब तक कोई पता नहीं चल सका है. इस संबंध में परिजनों ने एमजीएम थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस से उनकी तलाश में मदद की मांग की है. परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को राजेश महानंद के बारे में कोई जानकारी मिले या वे कहीं दिखाई दें, तो कृपया तत्काल 6299427305 पर संपर्क करें.




