जमशेदपुर : जमशेदपुर के बालीगुमा स्थित एसएस एकेडमी के प्रांगण में प्री-प्राइमरी वर्ग के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा बड़े ही उत्साह और आकर्षक ढंग से “फ्रूट्स डे” का आयोजन किया गया. इस अवसर पर सभी बच्चे विभिन्न फलों की आकर्षक वेशभूषा में विद्यालय पहुंचे, जिससे पूरा परिसर रंग-बिरंगे फलों की छटा से सराबोर हो गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के अध्यक्ष मथुरा सिंह थे. उन्होंने बच्चों को फलों के सेवन के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि फल हमारे स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभदायक होते हैं. उन्होंने बच्चों को प्रतिदिन ताजे फलों का सेवन करने और संतुलित आहार अपनाने के लिए प्रेरित किया. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने विभिन्न फलों का परिचय दिया तथा स्वस्थ जीवन के लिए फलों के महत्व को भी प्रस्तुत किया. बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया.
इस अवसर पर विद्यालय के सचिव प्रिंस सिंह, प्राचार्य डॉ लता मानकर सहित शिक्षिकाएं जया महतो, गुरलीन कौर, प्रियदर्शनी कुमारी एवं प्रिया बनर्जी उपस्थित रहीं. सभी ने बच्चों के उत्साह और प्रतिभा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि ऐसे शैक्षणिक एवं रचनात्मक कार्यक्रमों का उद्देश्य बच्चों में स्वस्थ जीवनशैली की आदत विकसित करना तथा सीखने की प्रक्रिया को रोचक एवं आनंददायक बनाना है.




