• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, September 19, 2026
27 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur mango nagar nigam jdu dharna : मानगो नगर निगम के समक्ष विधायक सरयू राय के नेतृत्व में जदयू, भाजपा, आजसू और लोजपा ने दिया धरना, मानगो की मेयर का विरोध, कार्य क्षमता पर उठाये सवाल

Jamshedpur mango nagar nigam jdu dharna : मानगो नगर निगम के समक्ष विधायक सरयू राय के नेतृत्व में जदयू, भाजपा, आजसू और लोजपा ने दिया धरना, मानगो की मेयर का विरोध, कार्य क्षमता पर उठाये सवाल
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : मानगो नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार समेत अन्य विकास योजनाओं के काम में गति प्रदान करने की मांग को लेकर जनता दल यूनाइटेड के लोगों ने धरना दिया. मानगो नगर निगम के कार्यालय के समक्ष यह धरना दिया गया, जिसका नेतृत्व विधायक सरयू राय ने किया. इस दौरान वहां सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और आम नेता मौजूद थे. भाजपा और आजसू के नेताओं ने भी इसमें समर्थन दिया. इस दौरान मानगो नगर निगम प्रशासन का विरोध किया और नारेबाजी की. इस दौरान सुरक्षा के भारी बंदोबस्त किये गये थे ताकि किसी तरह का टकराव की स्थिति उत्पन्न नहीं हो. इस दौरान सारे लोगों ने नारेबाजी की. इस मौके पर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने दो टूक कहा है कि मानगो नगर निगम को प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की तरह चलाया जा रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि जो अफसर 2029 में किसी ‘खास’ को चुनाव जिताने के लिहाज से काम कर रहे हैं, वो अपनी कार्यशैली में सुधार कर लें. जनता दल यूनाइटेड की तरफ से आयोजित और भाजपा, लोजपा, आजसू द्वारा समर्थित ‘मानगो नगर निगम की विकास विरोधी नीतियों और तानाशाही’ के खिलाफ आयोजित धरने को संबोधित करते हुए सरयू राय ने कहा कि नगर निगम को नगर निगम के हिसाब से ही चलना चाहिए. जनता के कार्य करने चाहिए. ऐसा लग रहा है कि मानगो नगर निगम पांच-छह लोगों द्वारा किसी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की तरह चलाया जा रहा है. सरयू राय ने कहा कि नगर निगम के अधिकारियों की कार्यशैली ठीक नहीं है. (नीचे भी पढ़ें)

पता चला है कि ये किसी खास आदमी को 2029 का विधानसभा चुनाव जिताने हेतु कार्य कर रहे हैं। इन अफसरों ने निगम का माहौल खराब कर रखा है. सरयू राय इस बात को लेकर बिफरे कि 38 योजनाओं का शिलान्यास हो गया लेकिन नगर निगम ने इन योजनाओं को लागू करने से हाथ खड़ा कर दिया. कारण क्या है इसका? जिन 38 योजनाओं का शिलान्यास हो चुका है, उन्हें धरातल पर उतारने में नगर निगम को क्या परेशानी आ गई? रविवार के हुए एक प्रेस कांफ्रेंस को लेकर श्री राय ने कहा कि बीते रविवार को एक प्रेस कांफ्रेंस किया गया. प्रेस कांफ्रेंस करने वाला नगर निगम से जुड़ा नहीं, उसका कर्मचारी नहीं है. सवाल यह उठता है कि जिन दस्तावेजों को प्रेस कांफ्रेंस में दिखाया गया, वो प्रेस कांफ्रेंस करने वाले को दिये किसने? यह तो गोपनीयता का प्रसंग है. इस पर मुकदमा भी हो सकता है. इसका जवाब देना ही होगा. सरयू राय ने कहा कि नगर निगम में एक अलग ही खेल चल रहा है. कार्य कराने के लिए सरकार से जो ग्रांट मिलता है, टैक्सपेयर का जो पैसा है, वह योजनाओं में लगाओ और जम कर कमीशन खाओ, बेशक योजनाएं पूरी न हों. (नीचे भी पढ़ें)

जनता के हित की बात कह कर नालों की सफाई की बात की गई, लेकिन नाले महज 10 प्रतिशत ही साफ हुए. 90 प्रतिशत नाले तो साफ हुए ही नहीं. लेकिन धन पूरा का पूरा ले लिया गया. यही खेल नगर निगम में धड़ल्ले से चल रहा है. श्री राय ने कहा कि वह नगर विकास मंत्री से भी कह चुके हैं कि मानगो नगर निगम के कार्यों को दो भागों में बांटना चाहिए. पहले भाग में जनसुविधा से जुड़ी चीजों को रखा जाए, दूसरे भाग में विकास को रखा जाए. कार्यों को दो भागों में बांटने से हर काम सही होगा. लेकिन, अभी तक इस पर कोई चर्चा तक नहीं हुई. श्री राय ने कहा कि नगर निगम में जिस तरीके से काम हो रहे हैं, उससे पार्षदों में ही नाराजगी है. पार्षदों ने अलग गुट बना लिया है. ये वो पार्षद हैं, जो नाराज हैं, असंतुष्ट हैं, जो कार्यप्रणाली से खुश नहीं हैं. अगर कोई चाहे तो बहुत आसानी से इन पार्षदों के माध्यम से मेयर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाकर उन्हें पद से हटा सकता है लेकिन वो ऐसा नहीं चाहते हैं. सरयू राय ने कहा कि 3 से 4 महीनों में ही मेयर की कार्यशैली और नगर निगम की हकीकत सामने आ गई है. ठेकेदार गलती करते हैं और अपनी गलती को छुपाने के लिए निगम के अफसरों को पैसा देते हैं. यह तो खुद में भ्रष्टाचार है. उन्होंने ठेकेदारों से कहा कि वह ऐसा न करें. इससे वो लंबी दिक्कत में कभी फंस जाएंगे. ठेकेदार मनमानी के चक्कर में तो हरगिज न पड़ें. (नीचे भी पढ़ें)

श्री राय ने कहा कि अपर नगर आयुक्त उनकी चिट्ठियों का जवाब नहीं देते जबकि नियमानुसार उन्हें जवाब देना होगा. अगर वो विधायक या सांसद की चिट्ठियों का जवाब नहीं देंगे तो विधायी प्रक्रिया में उन्हें दंडित करने का प्रावधान है. उन्होंने कहा कि अब तक जो हुआ, सो हुआ. आज से ठीक से काम करे नगर निगम तो सारा कुछ ठीक हो जाएगा. इसके पूर्व भाजपा नेता अभिनव सिंह ने कहा कि मेयर साहिबा को समझना चाहिए कि उनके पार्षद भी उनसे खुश नहीं हैं. उनके इलाकों में काम नहीं हो रहा है. आप मेयर हैं. काम नहीं समझ में आ रहा हो तो आप इस्तीफा दे दें. आजसू के जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह ने कहा कि यह विडंबना है कि ये जब से मेयर चुनी गईं हैं, तब से विकास कार्य बंद हो गए. नगर निगम तो अब विधायक फंड भी रोक रहा है. यह सब अब नहीं चलेगा. मेयर प्रत्याशी रहीं संध्या सिंह ने कहा कि सुधा गुप्ता मानगो की नहीं हैं. उन्हें मानगो की गलियों के बारे में पता नहीं है इसलिए, उन्हें जो दिखाया-समझाया जाता है, वो उसके हिसाब से चलती हैं. संध्या सिंह ने जानना चाहा कि उनके पति नीरज सिंह जब पानी हेतु टैंकर सेवा कर रहे थे तो उसे क्यों रोका गया? (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने कहा कि टैंकर रोक कर आप जनता के दिलों से न तो नीरज सिंह को निकाल पाएंगी और न ही संध्या सिंह को. धरना को रवींद्र सिंह सिसौदिया, पवन सिंह, अमृता मिश्रा, उषा यादव, शिरीन अख्तर, ममता सिंह, आफताब अहमद सिद्दिकी, सतीश सिंह, कुलविंदर सिंह पन्नू, लालू गौड़, प्रवीण सिंह, अजय कुमार, विकास साहनी ने संबोधित किया. इस मौके पर आशुतोष राय, मुकुल मिश्रा, अशोक चौहान, विजय सिंह, संजीव सिंह, आकाश शाह, उमाशंकर सिंह, अंजली सिंह, नीरज सिंह, अमित शर्मा, राजेश सिंह, दीपक, अनंत पांडेय, जीतेंद्र साव, मंजू सिंह, मुन्ना सिंह, राकेश लोधी, लक्ष्मी सरकार, अमरेंद्र पासवान, संजीव मुखर्जी, सत्येंद्र जी, केके महतो, निसार अहमद, किरण सिंह, संजय सिंह, अशोक कुमार, दीपू उर्फ उपेंद्र सिंह, सतीश सिंह, जीतू सिंह परमार, राजू प्रजापति, तारक मुखर्जी, मनोज सिंह, बबुआ सिंह, शेषनाथ पाठक, हेमंत पाठक, सोनू सिंह, करण सिंह, राजेश पांडेय, जीतेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jamshedpur hungama clash in turiabera : तुरियाबेड़ा में प्रतिमा विसर्जन को लेकर शुरू विवाद ने फिर लिया हंगामे का रूप, शनिवार को हंगामे के बार जमकर हुई मारपीट, दोनों पक्षों के तीन लोग जख्मी
खबर

Jamshedpur hungama clash in turiabera : तुरियाबेड़ा में प्रतिमा विसर्जन को लेकर शुरू विवाद ने फिर लिया हंगामे का रूप, शनिवार को हंगामे के बार जमकर हुई मारपीट, दोनों पक्षों के तीन लोग जख्मी

September 19, 2026
tata steel tinplate incident : टिनप्लेट कंपनी में हादसा में मृत कर्मचारी के परिजनों को 20 लाख मुआवजा मिला, हर माह 25 हजार मिलेगा, हर साल बढ़ेगा एक हजार रुपये
खबर

tata steel tinplate incident : टिनप्लेट कंपनी में हादसा में मृत कर्मचारी के परिजनों को 20 लाख मुआवजा मिला, हर माह 25 हजार मिलेगा, हर साल बढ़ेगा एक हजार रुपये

September 19, 2026
jharkhand cm mother in hospital : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां का अस्पताल में चल रहा इलाज, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने अस्पताल में रूपी सोरेन से की मुलाकात
खबर

jharkhand cm mother in hospital : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां का अस्पताल में चल रहा इलाज, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने अस्पताल में रूपी सोरेन से की मुलाकात

September 19, 2026
Next Post
Jamshedpur mango nagar nigam mayor during dharna : विधायक सरयू राय अपने दल बल के साथ दे रहे थे मानगो नगर निगम पर धरना, मेयर खुद पहुंची, नमस्कार किया, पूछा आप कैसे है, दोनों के बीच प्रणामापाती हुई, फिर मेयर ने लड्डू बंटवाये, देखिये – video

Jamshedpur mango nagar nigam mayor during dharna : विधायक सरयू राय अपने दल बल के साथ दे रहे थे मानगो नगर निगम पर धरना, मेयर खुद पहुंची, नमस्कार किया, पूछा आप कैसे है, दोनों के बीच प्रणामापाती हुई, फिर मेयर ने लड्डू बंटवाये, देखिये - video

Jharkhand bjp attack on government : ट्रेजरी घोटाले में अपने चहेते अफसरों को नियम विरुद्ध बचाने में जुटी झारखंड सरकार, भाजपा ने लगाया हेमंत सरकार पर बड़ा आरोप, सीआईडी झारखंड में हुए बड़े घोटालों की लीपा पोती करने वाली ‘एजेंसी आफ चॉइस’ बन गई है

Jharkhand bjp attack on government : ट्रेजरी घोटाले में अपने चहेते अफसरों को नियम विरुद्ध बचाने में जुटी झारखंड सरकार, भाजपा ने लगाया हेमंत सरकार पर बड़ा आरोप, सीआईडी झारखंड में हुए बड़े घोटालों की लीपा पोती करने वाली 'एजेंसी आफ चॉइस' बन गई है

Jamshedpur ganesh puja : टेल्को प्लाजा ग्राउंड में गणेश उत्सव को लेकर हुई बैठक

Jamshedpur ganesh puja : टेल्को प्लाजा ग्राउंड में गणेश उत्सव को लेकर हुई बैठक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम अस्पताल में होमगार्ड जवानों ने चलाया जांच अभियान, तंबाकू उत्पाद जब्त, शराब की बोतल के साथ भी एक पकड़ाया

Jharkhand sad news : भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले के अग्रज त्रिलोचन सिंह का अंतिम अरदास शुक्रवार को, साकची गुरुद्वारा में दोपहर 12 बजे से

Tata workers union politics in vishwakarma puja : विश्वकर्मा पूजा पर दिखी टाटा वर्कर्स यूनियन की राजनीति, अध्यक्ष टुन्नू समेत 9 पदाधिकारी अलग घूमे, महामंत्री सतीश और नितेश अलग, चर्चा तेज

Jamshedpur accident – एमजीएम थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वृद्ध की दर्दनाक मौत, घर लौटने के दौरान हुआ हादसा

Jamshedpur police action – जुगसलाई में हत्या की साजिश रच रहे पांच युवक गिरफ्तार, देशी पिस्टल व गोली बरामद, देखिए – video

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम अस्पताल में होमगार्ड जवानों ने चलाया जांच अभियान, तंबाकू उत्पाद जब्त, शराब की बोतल के साथ भी एक पकड़ाया

Jharkhand sad news : भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले के अग्रज त्रिलोचन सिंह का अंतिम अरदास शुक्रवार को, साकची गुरुद्वारा में दोपहर 12 बजे से

Tata workers union politics in vishwakarma puja : विश्वकर्मा पूजा पर दिखी टाटा वर्कर्स यूनियन की राजनीति, अध्यक्ष टुन्नू समेत 9 पदाधिकारी अलग घूमे, महामंत्री सतीश और नितेश अलग, चर्चा तेज

Jamshedpur accident – एमजीएम थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वृद्ध की दर्दनाक मौत, घर लौटने के दौरान हुआ हादसा

Jamshedpur police action – जुगसलाई में हत्या की साजिश रच रहे पांच युवक गिरफ्तार, देशी पिस्टल व गोली बरामद, देखिए – video

Jamshedpur rural accident – पोटका सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, तीन अन्य गंभीर

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News