जमशेदपुर : जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत उत्तरपूर्वी गदड़ा पंचायत में उपस्वास्थ्य केन्द्र का जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने उद्घाटन किया. वहां पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा विधायक का स्वागत किया गया. मौके पर स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रकाश डालते हुए विधायक ने कहा कि लोगों के बुनियादी सुविधा में सबसे महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुविधा मानी जाती है. इसलिए यहां के लोगों के लिए यह संस्थान बहुत ही महत्वपूर्ण साबित होगी. विधायक ने और कहा कि हेमंत सरकार ने आज शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पुल-पुलिया किसी भी क्षेत्र को पीछे नहीं छोड़ा है और विकास को गति दी है. (नीचे भी पढ़ें)

मौके पर मुख्य रूप से जिला परिषद के उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, प्रखंड प्रमुख पानी सोरेन, समाज सेवी सोमा देवी, पंचायत समिति सदस्य सोमबारी पात्रो, सतबीर सिंह बग्गा, विश्वजीत भगत, प्रभारी अंसारी, सीएचओ अन्ना गुड़िया, एएनएम पूनम समेत सभी स्वास्थ्य सहिया, विवेक गुप्ता, राकेश सिंह आदि सदस्य उपस्थित थे.




