
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स में कार्यरत और सर्वोदय समिति के उपाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह टाटा मोटर्स से सेवानिवृत्त हुए. इस अवसर पर उनके शुभचिंतक एवं फोर्ज के साथियों द्वारा उनके सम्मान में मिलन समारोह का आयोजन किया गया. ( नीचे देखें पूरी खबर)

इसकी अध्यक्षता टाटा मोटर्स कमिटी मेम्बर सह झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर मनोज कुमार सिंह ने की. इसमे मुख्य रूप टाटा मोटर्स यूनियन के महासचिव आरके सिंह, अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद , डीजीएम सत्यजीत महानता, देवेंद्र सिंह, समाजसेवी शिव शंकर सिंह , एसके वर्मा,संजय सिन्हा, पप्पू मिश्रा, अनिल कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे.







