नई दिल्ली : दो दिन बाद से अगस्त महीने की शुरुआत हो जाएगी. बैंक एक ऐसा जगह है जहां हर किसी को जाना पड़ता है. अगस्त महीने में अगर आपको किसी काम से बैंक जाना है तो इस खबर को जरूर पढ़ लें. इस महीने कुल 14 दिन बैंक बंद रहेंगे. ऐसे में बैंक जाने से पहले यह जरूर जान लें कि कहीं उस दिन छुट्टी तो नहीं है. अगर ऐसा नहीं करते हैं तो संभव है कि आपको बैंक के दरवाजे से वापस लौटना पड़े. आरबीआई हर राज्य के लिए अलग बैंक हॉलीडे कैलेंडर जारी करता है. इससे आपको पहले ही पता चल जाएगा कि किस दिन बैंक खुला रहेगा और किस दिन बंद. वहीं झारखंड में 10 दिन बैंकों की छुट्टियां रहेगी. इसमें दूसरी शनिवार और साप्ताहिक छुट्टी भी शामिल है. (नीचे भी पढ़ें)
नीचे पढ़ें अगस्त में छुट्टियों की लिस्ट
तारीख — बंद रहने का कारण — कहां बंद रहेंगे
2 अगस्त — रविवार — सभी जगह
4 अगस्त — केर पूजा — अगरतला
8 अगस्त — दूसरा शनिवार — सभी जगह
9 अगस्त — रविवार — सभी जगह
13 अगस्त — पैट्रियाट्स डे — इम्फाल
15 अगस्त — स्वतंत्रता दिवस — सभी जगह
16 अगस्त — रविवार — सभी जगह
19 अगस्त — महाराज बीर बिक्रम किशोर मांणिक्य बहादुर का जन्मदिवस — अगरतला
22 अगस्त — चौथा शनिवार — सभी जगह
23 अगस्त — रविवार — सभी जगह
25 अगस्त — मिलाद-उन-नबी, पहला ओणाम और मिलाद-उन-शरी — कोच्चि, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा
26 अगस्त — ईद-ए-मिलाद, बरावफात और थिरुवाणम पर्व — ज्यादातर जगह
28 अगस्त — रक्षा बंधन, पांग-ल्हाबसोल, श्री नारायण गुरु जयंती और अय्यंकाली जयंती — सभी जगह
30 अगस्त — रविवार — सभी जगह
बैंक बंद रहेंगे लेकिन ये सर्विस चलती रहेंगी
अगर बैंक ब्रांच बंद भी रहे, तब भी ग्राहकों को ज्यादा परेशानी नहीं होगी. कई डिजिटल बैंकिंग सर्विस पहले की तरह चालू रहेंगी. इसमें यूपीआई से पेमेंट,
इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, एटीएम से कैश निकालना, ऑनलाइन फंड ट्रांसफर, एनईएफटी, आरटीजीएस, आईएमपीएस, जहां लागू हो.




