जमशेदपुर : झारखंड मानव अधिकार संघ (जेएचआरए) जमशेदपुर का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को केंद्रीय अध्यक्ष दिनेश कुमार कीनू के नेतृत्व में एसएसपी से शिष्टाचार भेंट किया. इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, कानून व्यवस्था और स्थानीय समस्याओं की ओर एसएसपी का ध्यान आकृष्ट कराया. वहीं उन्होंने जमशेदपुर के एसएसपी का आभार भी जताया. इस दौरान उन्होंने कहा कि पदभार संभालते ही पुलिस प्रशासन की व्यापक और ठोस सुधार देखने को मिला है. (नीचे भी पढ़ें)
चापड़बाजी और नशे के सौदागरों में बहुत हद तक लगाम लगी है. इससे नागरिकों में सुरक्षा और विश्वास का वातावरण पुन: सुदृढ़ हुआ है. उनके मार्गदर्शन में पूर्वी सिंहभूम जिला पूरी तरह से अपराधमुक्त एवं सुरक्षित बनेगा. इसमें मुख्य रुप से संतोष कुमार सिंह, सीएस सोहाय समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे.




