चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी मोटाय बानरा के निर्देश पर वार्ड संख्या 10 और 11 के नागानल कॉलोनी, स्वर्णरेखा कॉलोनी, बीड़ी पट्टी बस्ती में टीम द्वारा डोर टू डोर डेंगू लार्वा जांच की गयी. जांच के क्रम में कई जगहों पर भारी संख्या में डेंगू लार्वा पाये गये. टीम ने लार्वा को नष्ट कर एंटी लार्वा केमिकल का छिड़काव किया गया. साथ ही साथ भारी मात्रा में लार्वा पाए जाने से कुल 4 लोगों से दंडात्मक शुल्क किया गया.(नीचे भी पढ़े)
मीना देवी 100 रुपए, कृष्ण ठाकुर 200 रुपए, अनीता मुंडा 100 रुपए बोनी गोप 200 रुपए फाइन लिया गया. इस अभियान में कनीय अभियंता हरिमोहन पनिका, राजस्व निरीक्षक वीरेंद्र उरांव, सफाई सुपरवाइजर असीम नाथ, कंप्यूटर ऑपरेटर असित कुमार ज्योति, एमपीडब्ल्यू राजेंद्र नाथ महतो, विकास कुमार गिरी समेत अन्य उपस्थित थे.




