जमशेदपुर : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में “जेंडर सेंसेटाइजेशन एंड इन्क्लूजन” विषय पर आयोजित दो दिवसीय वर्कशॉप शुक्रवार को संपन्न हो गया. कुलपति डॉ इला कुमार ने वर्कशॉप के सफल आयोजन के लिए पूरी टीम को बधाई दी और कहा कि इस प्रकार के आयोजन से हमारे विश्वविद्यालय को एक नई दिशा मिलेगी. आज के इस कार्यशाला में इस सत्र की वक्ता प्रेमलता पुनिया ने कई प्रकार की गतिविधियां कराईं. मुख्य रूप से कैसे झारखंड राज्य में लड़कियां राजनीतिक एवं व्यावसायिक रूप से आगे बढ़ सकती हैं, ऐसे ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा हुई, ग्रुप डिस्कशन हुए एवं सभी प्रतिभागी इस ग्रुप डिस्कशन में सम्मिलित हुए. 7 ग्रुपों में विभक्त सभी प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. (नीचे भी पढ़ें)
इसमें यूथ डेवलपमेंट एक्सपीरियंस पर चर्चा हुई. समापन समारोह में कुलसचिव डॉ सलोमी कुजूर, रिसोर्स पर्सन सेंटर कोऑर्डिनेटर डॉ पीयूष माल पहाड़िया, मैनेजर विशाल प्रसाद, रिसोर्स पर्सन प्रेमलता पूनिया, जेएसएफडीए ऑफिसर राधिका सचदेवा, दीपा वर्मा, कन्वीनर एवं नोडल ऑफिसर डॉ मनीषा टाइटस आदि भी उपस्थित रहे. कुलसचिव ने वर्कशॉप के सफल आयोजन के लिए डॉ मनीषा टाइटस एवं डॉ अनिता मिश्रा साथ ही साथ सभी रिसोर्स पर्सन्स एवं पूरी टीम का आभार जताया. प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा किये. धन्यवाद ज्ञापन मनीषा टाइटस ने किया. कार्यशाला में विभिन्न कॉलेजों के कई गणमान्य शिक्षक भी उपस्थित रहे.




