जमशेदपुर : श्रावण मास के पावन अवसर पर शुक्रवार को सुबह नवयुवक कावड़िया संघ बिष्टुपुर से श्रद्धालुओं का एक दल बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर के लिए कावड़ यात्रा पर श्रद्धा एवं उत्साह के साथ रवाना हुआ. बिष्टुपुर नवयुवक कावड़िया संघ पिछले 70 सालो से कावंड यात्रा पर जाते रहे है. कावंड यात्रा के दौरान श्रद्धालु सुल्तानगंज से पवित्र गंगाजल लेकर पैदल देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर में जलाभिषेक करेंगे. रवाना होने से पूर्व श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर यात्रा के सफल एवं मंगलमय संपन्न होने की प्रार्थना की. इस अवसर पर कैट के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री सुरेश सोंथालिया और किशन संघी ने यात्रियों का पुष्पमाला पहनाकर एवं शुभकामनाएं देकर उत्साहवर्धन किया. (नीचे भी पढ़ें)
यात्रा दल के सुनील सोंथालिया ने बताया कि पिछले 70वर्षों से बाबा भोलेनाथ की कृपा से हर वर्ष वे पूरे श्रद्धाभाव एवं अनुशासन के साथ कावड़ यात्रा में भाग लेते हैं. उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से यात्रा के दौरान स्वच्छता, सुरक्षा एवं यातायात नियमों का पालन करने की अपील भी की. इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं, श्रद्धालु एवं स्थानीय नागरिक एवं समाजसेवी उपस्थित रहे. सभी ने ‘बोल बम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के साथ यात्रा दल को शुभकामनाओं सहित रवाना किया.




